Kesari 2 BO Collection Day 2: वर्ड ऑफ माउथ का नहीं पड़ा असर, दूसरे दिन भी 'केसरी 2' की कमाई रही फीकी

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। फिल्म के कलेक्शन में भी अच्छे नंबर्स नहीं दिख रहे हैं।

ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म ने दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ओपनिंग डे पर केसरी 2 ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये हो गया है। ऑक्यूपेंसी के मामले में शाम के शोज में सबसे ज्यादा रही है। शनिवार के दिन फिल्म को कुल 25.78% ऑक्यूपेंसी मिली है।

Kesari 2 Box Office Collection Day 2

फिल्म को वर्ड पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। यही बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी नजर आ रहा है। केसरी 2 लॉन्ग वीकेंड के समय पर रिलीज हुई है। इसके बावजूद भी मेकर्स को उतना फायदा नहीं मिल रहा है। हालांकि ट्रेड्स को अभी भी ये उम्मीद है कि फिल्म को उछाल देखने को मिल सकती है। लेकिन इसकी जानकारी अब सोमवार को ही मिल पाएगी। फिल्म के सामने सनी देओल की जाट भी है। भले ही इस फिल्म की कमाई अच्छी नहीं है, लेकिन केसरी 2 के कलेक्शन में इसका भी असर देखने को मिल रहा है। सनी देओल की फिल्म ने कुल 66 करोड़ रुपये कमाए हैं। केसरी 2 के पास कमाई करने के लिए अभी दो हफ्ते और भी हैं। क्योंकि अगले दो हफ्ते तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 1 मई को अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज होगी।

फिल्म केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, रेजिना कैसेंड्रा, अनन्या पांडेय और अमित सियाल लीड रोल में हैं। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+