फर्जी हैं अक्षय कुमार की स्काई फोर्स की कमाई के आंकड़े, ट्रेड एनलिस्ट का आरोप, बोले- 'इतिहास की सबसे बड़ी'
Akshay Kumar Sky Force Controversy: जनवरी के महीने में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स हिट बताया। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन कम रहा, लेकिन जारी किए आंकड़ों की माने तो ये फिल्म कमाई दिन प्रति दिन बढ़ी है। अब स्काई फोर्स की कमाई पर आरोप लग रहे हैं।
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने स्काई फोर्स के मेकर्स पर टिकट की ब्लॉक बुकिंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ब्लॉक बुकिंग कर मेकर्स चाहते थे कि लोगों को लगे फिल्म खूब अच्छे से परफॉर्म कर रही है। कोमल ने पूरा मामला समझाया है। पढ़िए ये रिपोर्ट।

कोमल ने लिखा, फिल्म ने पहले शुक्रवार को 5.50 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार को ये कमाई 10.50 करोड़ रुपए पहुंच गया। रविवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई कुल 30 करोड़ रुपए हो गई। लेकिन सोमावार को 3.25 करोड़ रुपए ही फिल्म ने कमाए। वहीं, मंगलवार को 3 करोड़, बुधवार को 2.25 करोड़ और गुरुवार को 2 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह से फिल्म ने वीकड में कुल 10.50 करोड़ रुपए ही कमाए। ऐसे में टोटल 40.50 करोड़ रुपए हुआ। लेकिन फिल्म की कमाई के रिकॉर्ड से पता चल रहा है कि इसे 80 करोड़ रुपए की कुल कमाई की। उसकी वजह ब्लॉक बुकिंग है। क्योंकि जिस दिन की टिकट बिकीं उसी दिन भारी ब्लॉक बुकिंग की गई। ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉक बुकिंग रही है। जब BookMyShow.com थिएटर भरे हुए दिखा रहा था, तब वो खाली थी। यही सबूत है।
कोमल नाहटा के आरोपों अक्षय कुमार और स्काई फोर्स के प्रोड्यूसर यानी मैडॉक फिल्म्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अब देखना ये है कि इन आरोपों पर सफाई देते भी हैं या नहीं। बता दें, स्काई फोर्स के पहले भी कई फिल्मों पर ब्लॉक बुकिंग और कॉर्पोरेट बुकिंग के आरोप लग चुके हैं।










Click it and Unblock the Notifications