'मैं औकात पर आ जाता हूं', अक्षय कुमार ने सरेआम क्यों कही थी ऐसी बात? बोले- मैं नशा करता हूं
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार ने कहा- मैं कभी-कभी शराब पीता हूं
इस समय अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि एक बार अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के रिएलिटी शो 10 का दम में खुलासा किया था कि वह कभी-कभी शराब पीते हैं। उन्होंने मजाक में कहा था कि थोड़ी सी शराब से भी उन्हें अच्छा महसूस होता है।

'मैं नशे में खाना बनाता हूं'
अक्षय कुमार ने उस शो में कहा था कि कई लोग शराब पीने के बाद गिरने लग जाते हैं लेकिन वह नशे में खाना बनाना शुरू कर देते हैं। इस मजेदार कहानी को सुनकर शो पर मौजूद कैटरीना कैफ समेत सभी लोग जोर जोर से हंसने लग गए थे।
'मैं वाइन पी लेता हूं तो नशा हो जाता है'
अक्षय कुमार ने कहा था- मैं थोड़ी सी वाइन पी लेता हूं तो मुझे नशा हो जाता है। इस पर सलमान खान ने कहा था- मुझे भी। इसके बाद अक्षय कुमार ने फिर कहा था- नशे में लोग जल्दबाजी करते हैं, गाते हैं, गिर जाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन किचन में जाकर मैं खाना बनाना शुरू कर देता हूं। मैं अपनी औकात पर आ जाता हूं।
'मैं अपनी पत्नी के लिए खाना बनाता हूं'
अक्षय कुमार ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया था- मैंने एक्टर बनने से पहले काफी समय तक शेफ के रूप में काम किया था। ऐसे में ड्रिंक करने के बाद मैं अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए खाना बनाने लगता हूं। मैं वहीं बनाता हूं जो मेरी पत्नी को खाना पसंद है।
'मैं परांठे बनाकर अपनी पत्नी को खिलाता हूं'
अक्षय कुमार ने आगे कहा था- मैं ट्विंकल के बगल में खड़ा होता हूं और उसे खाने के लिए कहता हूं। मैं परांठे बनाता हूं। इस पर सलमान खान ने दर्शकों से कहा था- अक्षय कुमार सच में अच्छा खाना बनाते हैं। वह तरह-तरह की डिश बनाना जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications