दुनिया के छठे सबसे अमीर एक्‍टर हैं अक्षय कुमार! अनुराग कश्‍यप ने बयां किया सच

दुनिया के छठे सबसे अमीर एक्‍टर हैं अक्षय कुमार! अनुराग कश्‍यप ने बयां किया सच,

मुंबई, 08 अगस्‍त: बॉलीवुड एक्‍टर एक बाद एक दनादन फिल्‍में करने के लिए मशहूर हैं। साल में सबसे ज्‍यादा और सबसे कम समय में फिल्‍में करने के लिए अक्षय कुमार फेमस हैं। अक्षय कुमार की ही तरह तापसी पन्नू भी एक साल में एक बाद एक ताबड़तोड़ फिल्‍में करती हैं, जिस कारण उनकी अक्षय कुमार से तुलना करने लगे हैं लोग एक्‍ट्रेस को "लेडी अक्षय कुमार" भी बुलाने लगे हैं। इस पर जब तापसी ने रिएक्‍शन दिया तो अनुराग कश्‍यप ने अक्षय कुमार की कमाई के बारे में बड़ा खुलासा कर दिया।

लेडी अक्षय कुमार बुलाए जानें पर तापसी ने दिया ये रिएक्‍शन

लेडी अक्षय कुमार बुलाए जानें पर तापसी ने दिया ये रिएक्‍शन

बता दें तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "दोबारा" के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान, जब तापसी की तुलना अक्षय कुमार से उनकी तरह ही बहुत सारी फिल्में करने के लिए की गई, तो तापसी ने रिएक्‍शन दिया कि उनका सैलरी चेक अक्षय कुमार से मेल नहीं खाता है और वह बहुत कमाते हैं। इस पर फिल्‍म निर्माता अनुराग कश्‍यप ने बता दिया कि अक्षय कुमार की कमाई क्‍या है।

तापसी बोलीं मुझे इतना पेमेंट नहीं मिलता

तापसी बोलीं मुझे इतना पेमेंट नहीं मिलता

तापसी को 'लेडी अक्षय कुमार' कहने वाला एक ट्वीट के बारे में पूछा गया है तो उस पर तापसी ने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक इस तारीफ को स्वीकार करूंगी अगर मेरी तनख्वाह उससे मेल खाती है तब तक कृपया ऐसा न करें। वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले और सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्‍टर है और मुझे इतना पेमेंट नहीं मिलता।

अक्षय कुमार दुनिया के छठे सबसे अमीर अभिनेता

अक्षय कुमार दुनिया के छठे सबसे अमीर अभिनेता

ये सुनते ही अनुराग कश्‍यप ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार दुनिया के छठे सबसे अमीर अभिनेता हैं।" यह सुनकर तापसी ने कहा, 'मैं उसके करीब भी नहीं हूं। "

जानिए आखिर अनुराग कश्‍यप के इस दावें में कितनी है सच्‍चाई?

जानिए आखिर अनुराग कश्‍यप के इस दावें में कितनी है सच्‍चाई?

गौतरतलब है कि अनुराग कश्यप का ये दावा बेबुनियाद नहीं है एक्‍टर अक्षय कुमार ने 2020 में फोर्ब्स इंडिया की लिस्‍ट में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में छठा सबसे अमीर एक्‍टर के रूप में जगह बनाई थी। अक्षय कुमार की कमाई की बात करें तो करीब 362 करोड़ रुपये कमाते हैं। वहीं हाल में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स अदा करन वाले एक्‍टर में अक्षय कुमार का नाम शामिल हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+