सेना का अपमान करने पर ऋचा चड्ढा पर भड़के अक्षय कुमार, नाराजगी जताते हुए कहा- ये देखकर दुख पहुंचा है

Akshay Kumar On Richa Chadha: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है और गुस्से में उनको जवाब दिया है।

Akshay Kumar On Richa Chadha: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर अपने उस ट्वीट की वजह से निशाने पर हैं जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने गलवान घाटी संघर्ष को लेकर भारतीय सेना का मजाक उड़ाया है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट को लेकर हंगमा बढ़ता जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेल्ब्स तक भी उनसे खासे नाराज नजर आ रहे हैं। फिलहाल बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है और गुस्से में उनको जवाब दिया है।

अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा पर निकाला गुस्सा

अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा पर निकाला गुस्सा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर नाराजगी दिखाई है और लिखा है- यह देखकर दुख हुआ। हमें कोई भी चीज हमारी भारतीय सेना के प्रति अकृतज्ञ (एहसान फरामोश) नहीं बना सकता। वो है तो आज हम हैं। अक्षय कुमार के अनुसार ऋचा चड्ढा ने इस तरह की बात लिखकर बिल्कुल अच्छा नहीं किया था।

उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर ऋचा ने कही ऐसी बात

आपको बता दें कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक ट्वीट किया था, जिस पर ऋचा चड्ढा बीच में कूद पड़ी थीं। दरअसल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर लिखा था- अगर सरकार आदेश देती है तो हम PoK को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम सरकार की तरफ से आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हम जल्द ही इस ऑपरेशन को पूरा करेंगे। इससे पहले कि पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करे, इधर से जवाब अलग होगा, जिसके बारे में वो इमैजिन भी नहीं कर सकते।

लोगों ने की ऋचा के ट्वीट की निंदा

लोगों ने की ऋचा के ट्वीट की निंदा

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इसी ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट करते हुए लिख दिया था कि गलवान हाय बोल रहे हैं। ऋचा का ये ट्वीट तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और लोगों ने जमकर इस ट्वीट पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने इस ट्वीट की जमकर निंदा की।

ऋचा के खिलाफ बोले बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग

ऋचा के खिलाफ बोले बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग

आपको बता दें कि ट्विटर पर लोगों ने ऋचा चड्ढा को जमकर घेरा और उन पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप भी लगाया। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के खिलाफ ट्विटर पर उतर रहे हैं। ऋचा को राष्ट्रविरोधी बताकर लोग उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने हमारे देश की सेना का अपमान किया है। इतनी ही नहीं इस मामले में उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत तक दर्ज हो चुकी है।

ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी

हालांकि इस मामले पर मचते हंगामे के बाद ऋचा चड्ढा ने अपने इस ट्वीट को डिलीड कर दिया और लोगों से माफी भी मांगी। उन्होंने अपने नए पोस्ट में लिखा था- मेरी मंशा कभी भी किसी को भी अपमानित करने की नहीं रही। मुझे मेरे कहे तीन शब्दों के कारण विवाद में घसीटा गया। जाने-अनजाने मेरे द्वारा कहे गए शब्दों से अगर मेरे फौजी भाइयों की भावनाएं आहत हुई हों या ठेस पहुंची हों तो मैं माफी मांगती हूं।

ऋचा ने कहा- देशभक्ति मेरे खून में है

ऋचा ने कहा- देशभक्ति मेरे खून में है

ऋचा चड्ढा ने आगे लिखा- साथ ही मैं यह भी कहना चाहती हूं कि फौज में मेरा नानाजी भी रहे थे। मेरे मामाजी पैराट्रूपर थे। देशभक्ति मेरे खून में है। देश को बचाने के दौरान जब एक बेटा शहीद हो जाता है तो परिवार बुरी तरह प्रभावित होता है। अगर कोई फौजी घायल होता है तो भी कैसा प्रभाव पड़ता है, ये मैं अच्छी तरह जानती हूं। मेरे लिए भी यह एक भावनात्मक मुद्दा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+