इन 6 खास लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं अक्षय कुमार, एक का नाम जानकर तो हो जाएंगे हैरान
Akshay Kumar: अक्षय कुमार इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इन 6 लोगों में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का नाम भी शामिल है।

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि साल 2022 से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार खराब परफॉर्म कर रही हैं। हालांकि इसके बावजूद अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। वहीं अक्षय कुमार भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए पोस्ट करते रहते हैं। अक्षय कुमार को इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं लेकिन एक्टर कुछ गिने-चुने लोगों को ही फॉलो करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो 6 लोग जिन्हें अक्षय कुमार फॉलो करते हैं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 64.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इनमें कई सेलिब्रिटीज भी हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं लेकिन, वह खुद इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगों को ही फॉलो करते हैं। इन 6 लोगों में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार अपनी पत्नी के सभी पोस्ट्स पर जमकर कमेंट्स करते हैं।
अक्षय कुमार ट्वीक इंडिया नामक संस्था को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इस संस्था को उनकी पत्नी भी फॉलो करती हैं। अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले ही अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था, जिसका नाम फोर्स IX रखा गया है। जानकारी के अनुसार साल 2022 में मनीष मंधाना के साथ मिलकर अक्षय कुमार ने ये ब्रांड शुरू किया था। इस ब्रांड के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी अक्षय फॉलो करते हैं।

अक्षय कुमार अपने प्रोडक्शन हाउस ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स के इंस्टाग्राम हैंडल को भी फॉलो करते हैं। वहीं अक्षय कुमार फिल्म 'पैड मैन' के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी फॉलो करते हैं। इन सबके अलावा अक्षय कुमार पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का इंस्टाग्राम अकाउंट भी फॉलो करते हैं। आपको बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर निशानेबाजी में ओलंपिक मेडल जीत चुके हैं और इंडियन आर्मी से रिटायर हैं।












Click it and Unblock the Notifications