अक्षय कुमार की इस फिल्म से जानें कैसे होता है 'एयर स्ट्राइक', इस OTT पर आज ही देख लें ये मूवी
Sky Force: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान और भारत के बीच घमासान शुरू हो चुका है। गत 8 मार्च 2025 को अचानक ही पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया था।
भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू, पठानकोट, पोखरण, जैसलमेर, अखनूर और आरएसपुरा की ओर से आसमान में दुश्मन देश की मिसाइलें और ड्रोन दिखाई देने लगे थे। पाकिस्तान ने 'हमास स्टाइल' में युद्ध छेड़ दिया था जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

क्या होता है 'एयर स्ट्राइक'?
भारत-पाकिस्तान के टेंशन के बीच 'एयर स्ट्राइक' को लेकर गूगल पर कई तरह के सर्च किए जा रहे हैं। आम लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये 'एयर स्ट्राइक' क्या होता है और इसकी मदद से दुश्मन देश को कैसे हराया जा सकता है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' जरूर देखें
-अगर आपको एयर स्ट्राइक के बारे में अच्छे से जानना है तो बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' जरूर देखें। इस फिल्म में एयर स्ट्राइक को लेकर कई जरूरी चीजें दिखाई गई हैं। ये फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
-फिल्म 'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर भी नजर आई हैं। इस फिल्म में बताया गया है कि भारत ने साल 1965 में पाकिस्तान पर पहली बार एयर स्ट्राइक किया था। इसी एयर स्ट्राइक पर फिल्म की पूरी कहानी बेस्ड है।
क्या है फिल्म की कहानी
-फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एयर फोर्स पायलट अपनी जान की परवाह न करते पूरी प्लानिंग के साथ एयर स्ट्राइक करते हैं। फिल्म में 2 इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर्स की कहानी दिखाई गई है।
-मूवी में दिखाया गया है कि भारतीय लड़ाकू हवाई जहाजों की मदद से इंडियन एयरफोर्स के कई पायलट्स पाकिस्तान पर हमला करते हैं। इस फिल्म में बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है कि फाइटर प्लेन्स कैसे अपने टारगेट को लॉक करते हैं और फिर उस पर हमला करते हैं। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी आपका दिल जीत लेगी।
मिशन का नाम रखा गया था 'स्काई फोर्स '
पाकिस्तान के हमले के बाद भारत सरकार ने पहली एयर स्ट्राइक करने का फैसला लिया था। भारत सरकार ने पूरा प्लान बनाया था। फिल्म में ये दिखाया गया कि कैसे किसी हमले से पहले प्लानिंग की जाती है। जहां पूरी प्लानिंग के बाद पाकिस्तान के एयर बेस पर हमला किया जाता है।
अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये फिल्म न सिर्फ आपको देशभक्ति की भावना जगाने में मदद करेगी बल्कि एयरस्ट्राइक को लेकर आपकी सोच को भी सही दिशा में ले जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications