अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की कहानी हुई लीक, जानें शिव जी कैसे करेंगे पंकज त्रिपाठी की मदद

OMG 2 Story Leaked: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ये फिल्म अपने टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों से घिर गई है। सेंसर बोर्ड ने OMG 2 के रिलीज पर रोक लगाते हुए फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। फिलहाल रिव्यू कमेटी के पास फिल्म को भेजा गया है। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी होमोफोबिया पर बेस्ड है। ये कहानी इंडियन स्कूल में सेक्स एजुकेशन जरूरी करने के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म OMG की सीक्वल मूवी है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसके बाद लोगों में इस फिल्म को देखने की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। खबर है कि इस फिल्म का प्लॉट किसी रेडिट अकाउंट पर लीक हो गया है।

omg 2

फिल्म की कहानी होमोफोबिया पर आधारित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडिट वेबसाइट के वायरल पोस्ट में ये दावा किया गया है कि इस फिल्म की कहानी एक गे लड़के के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसे कॉलेज में उसके दोस्त काफी बुली करते हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी होमोफोबिया पर आधारित है। होमोफोबिया एक प्रकार का ऐसा डर है जो लोगों में होमोसेक्सुअल लोगों को देख कर होता है।

अक्षय कुमार प्रोफेसर बने पंकज त्रिपाठी की करेंगे मदद
फिल्म के प्लॉट के अनुसार वो लड़का सुसाइड कर लेता है। वायरल पोस्ट में ये भी बताया गया है कि इस घटना से टूट चुके कॉलेज प्रोफेसर पंकज त्रिपाठी कोशिश करते हैं कि कॉलेज में सेक्स एजुकेशन अनिवार्य हो, ताकि स्टूडेंट्स को जानकारी मिले और इससे बुली भी कम होगा। कई धार्मिक लोग पकंज त्रिपाठी की इस बात का जमकर विरोध करते हैं और इसे ईश्वर की रचना के खिलाफ मानते हैं। इस कहानी में भगवान शिव बने अक्षय कुमार प्रोफेसर बने पंकज त्रिपाठी की मदद करते हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'ओह माई गॉड 2' में पंकज त्रिपाठी शिव भक्त कॉलेज के प्रोफेसर की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं यामी गौतम वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। अक्षय कुमार भागवान शिव के अवतार के रूप में अपने भक्त के लिए धरती पर प्रकट होते हैं। हालांकि लीक हुई इस फिल्म की कहानी कितनी सच है ये तो मूवी के रिलीज होने पर ही पता चलेगा। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+