बहन की विदाई पर खूब रोए अक्षय कुमार, दिल छू लेगा फिल्म 'रक्षाबंधन' का 'तेरे साथ हूं मैं' गाना
अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' का गाना 'तेरे साथ हूं मैं' शेयर किया है।
मुंबई, 30 जूनः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का टाइम सही नहीं चल रहा है। इस साल रिलीज हुईं अक्षय कुमार की दोनों फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। हालांकि कुछ दिन पहले ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दहेज प्रथा जैसे मुद्दे पर वार करती अक्षय कुमार की यह फिल्म रक्षाबंधन के दिन यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के सभी कलाकारों के साथ मूवी का प्रमोशन जोरों से शुरू कर दिया है। अब फिल्म 'रक्षाबंधन' का पहला गाना 'तेरे साथ हूं मैं' भी रिलीज कर दिया गया है।

गाना सुन भावुक हुए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' का गाना 'तेरे साथ हूं मैं' शेयर किया है। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस गाने का वीडियो शेयर किया है और एक बेहद ही खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- भाई-बहन जिंदगी में कभी भी अकेले नहीं होते हैं क्योंकि भाई और बहन एक-दूसरे का हाथ थामे रखते हैं। इस खूबसूरत रिश्ते का जश्न रक्षा बंधन के गाने तेरे साथ हूं मैं के साथ मनाएं।
दिल छू लेंगे गाने के बोल
फिल्म 'रक्षाबंधन' का पहला गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। इस गाने को सुनते ही लोग इसके बोल और संगीत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये गाना शोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने गा है। आपको बता दें कि इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं। 'तेरे साथ हूं मैं' गाने को इंडियन आइडल 12 फेम निहाल ताउरो ने गाया है। इस गाने के रिलीज होते ही सिंगर निहाल ताउरो की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications