Akshay Kumar Controversy: फिल्म सेट पर शुरू हुआ था 13 साल बड़ी एक्ट्रेस संग अफेयर, टिफिन लेकर मिलने आती थीं!
Akshay Kumar Controversy: बॉलीवुड में अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं। कुछ किस्से ऐसे होते हैं जो दशकों बाद भी चर्चा में रहते हैं। 90 के दशक में अक्षय कुमार फिल्मी दुनिया में तेजी से ऊपर चढ़ रहे थे। इस दौरान वह अपनी एक्टिंग स्किल और लुक्स के अलावा कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर की वजह से भी चर्चा में रहते थे। खिलाड़ी कुमार का नाम उस दौरान उम्र में 13 साल बड़ी रेखा से भी जुड़ा था।
दोनों के रूमर्ड अफेयर की अफवाहें 90 के दशक के सबसे चर्चित विवादों में गिनी जाती हैं। यह पूरा मामला साल 1996 में आई फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान सामने आया था। कहा जाता है कि सेट पर दोनों के बीच काफी नजदीकी बढ़ गई थी। अक्षय और रेखा अक्सर साथ में समय बिताते नजर आते थे।

Akshay Kumar Controversy: रवीना टंडन ने किया था अफेयर का दावा
इसी दौरान अक्षय और रवीना टंडन का रिश्ता भी बना था। इस विवाद को और हवा तब मिली जब रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा किया था। Cine Blitz मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था कि रेखा अक्षय की ओर आकर्षित थीं। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक दावा किया था कि रेखा अपने घर से खास तौर पर अक्षय के लिए टिफिन भी लेकर आती थीं। रवीना ने इस इंटरव्यू में यह भी दावा किया था कि उन्होंने खुले शब्दों में उन्हें अक्षय से दूर रहने के लिए कहा था। हालांकि, सगाई के बाद रवीना और अक्षय का रिश्ता भी टूट गया।
Akshay Kumar Rekha Relation: उम्र का अंतर बना चर्चा का कारण
अक्षय और रेखा के अफेयर की खबर जब आई, तो सबसे ज्यादा चर्चा दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर होती थी। उस समय रेखा की उम्र करीब 42 साल थी, जबकि अक्षय कुमार 29 साल के थे। दोनों के बीच करीब 13 साल का अंतर था। अक्षय की इमेज उन दिनों प्लेबॉय जैसी थी, जबकि रेखा अपनी असफल शादी और प्रेम संबंधों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती थीं।
अक्षय और रेखा ने कभी नहीं मानी रिश्ते की बात
हालांकि, न तो अक्षय कुमार और न ही रेखा ने कभी सार्वजनिक रूप से इन अफवाहों की पुष्टि की। दोनों ही कलाकारों ने इस विषय पर हमेशा चुप्पी साधे रखी। आज की बात करें तो दोनों को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करते देखा गया है। अक्षय कुमार और रेखा का यह कथित अफेयर भले ही कभी साबित न हुआ हो, लेकिन बॉलीवुड के सबसे चर्चित किस्सों में आज भी इसका नाम लिया जाता है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications