Stree 3: अक्षय कुमार का स्त्री 3 में रोल हुआ पक्का, दिनेश विजन बोले- 'वो हमारे यूनिवर्स के थानोस'

Stree 3: पिछले साल राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया था। सक्सेस के बाद इसके तीसरे पार्ट की चर्चा होने लगी थी। अब नए साल में मैडॉक ने 8 फिल्में अनाउंस की हैं।

मैडॉक ने 5 दिसंबर को अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज किया। इस इवेंट में दिनेश विजन और अक्षय कुमार भी पहुंचे हुए थे। जहां उनसे पत्रकारों ने कई सारे सवाल उनसे पूछे गए। जहां स्त्री 3 को लेकर भी चर्चा की गई। न्यूज 18 से अक्षय कुमार ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि दिनेश के साथ उन्होंने डेढ़ फिल्में की हैं।

Stree 3

स्त्री 3 के सवाल पर अक्षय ने कहा, इस पर मैं क्या कह सकता हूं। दिनेश और ज्योति (प्रोड्यूसर जियो स्टूडियो) को ही फाइनल करना है। क्योंकि पैसे भी उन्हीं लोगों ही खर्च करने हैं और अमर को ही डायरेक्ट करना है। वहीं दिनेश ने कहा कि अक्षय हमारे यूनिवर्स का हिस्सा हैं। वो हमारे थानोस हैं। इस पूरी बातचीत में किसी ने भी मना नहीं किया कि स्त्री 3 में अक्षय होंगे या नहीं। लेकिन खबरें यही हैं कि उनके स्त्री 2 वाले कैरेक्टर को ही आगे बढ़ाया जाएगा। उन्हें इस बार स्त्री 2 में इंट्रोड्यूस करवा दिया गया है। अब देखना ये होगा कि अक्षय हीरो होंगे या विलन। खै़र इस पर अभी टिप्पणी करना बहुत जल्दबाजी होगी।

मैडॉक ने अपनी 8 फिल्मों में स्त्री 3 को भी शामिल किया है। इसे रिलीज के लिए 13 अगस्त 2027 में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है। स्त्री फ्रैंचाइज को अमर कौशिक डायेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में तीसरी किश्त भी वही डायरेक्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+