'तूने ही शो बंद करवाए...' कपिल शर्मा पर बरस पड़े अक्षय कुमार, कॉमेडियन को देनी पड़ गई सफाई
हाल ही में कपिल शर्मा शो में बातचीत के दौरान कपिल ने अक्षय की फिल्म को लेकर ही उनसे एक सवाल किया, जो कपिल शर्मा पर ही भारी पड़ गया।
मुंबई, 18 सितंबर: 'कपिल शर्मा शो' अपने तीसरे सीजन के साथ वापस लौट चुका है। शो के पहले एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी 'कठपुतली' टीम के साथ नजर आए। हमेशा की तरह इस बार भी अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को बिल्कुल भी नहीं बख्शा। रकुल सिंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूड़ सिंह के साथ शो में आए अक्षय कपिल शर्मा की खूब खिंचाई करते नजर आए। जैकी भगनानी भी शो में नजर आए। शो में बातचीत के दौरान कपिल ने अक्षय की फिल्म को लेकर ही उनसे एक सवाल किया, जो कपिल शर्मा पर ही भारी पड़ गया।

कपिल ने की जमकर मस्ती
कपिल शर्मा ने शो के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो अपलोड किया है, जिसमें शो में बतौर मेहमान अक्षय कुमार, रकुल प्रीत, सरगुन मेहता, चंद्रचूड़ सिंह और जैकी भगनानी पहुंचे हैं। कपिल ने कठपुतली फिल्म की कास्ट के जमकर मस्ती की।
खुद का सवाल पड़ा भारी
लेकिन कपिल की मस्ती उनपर खुद भारी पड़ती हुई दिखाई दी, जब कॉमेडियन का सवाल उन्हीं पर भारी पड़ता दिखा। दरअसल, अक्षय की फिल्म कठपुतली की कहानी सीरियल किलर की है। इसे लेकर कपिल ने अक्षय से पूछा कि सीरियल किलर कौन है?

कपिल पर बरसे अक्षय कुमार
इतना सुनकर अक्षय कुमार बोले कपिल की असल में सीरियल किलर है। क्योंकि इसने कई सारे शो कैंसिल करवाए हैं। अक्षय कुमार कपिल की खिंचाई करते हुए कहते हैं कि सबसे बड़ा सीरियल किलर तो यही है। तूने कितने शोज बंद करवाए हैं। कई सीरियल्स बंद करवाए ना तूने।

कपिल को देनी पड़ गई सफाई
फिर कपिल शर्मा अक्षय को समझाते हैं कि ये शोज उनकी वजह से कैंसिल नहीं हुए हैं। कपिल कहते हैं कि ब्रेक लेते हैं। हमारी भी फैमिली है। फिर अक्षय बोले कि तू ब्रेक क्यूं लेता है जब शो कर रहा होता है तो फैमिली कहां चली जाती है।

मुसीबत में पड़े कपिल
अक्षय की ये बातें सुनकर कपिल शर्मा मुसीबत में पड़ते दिख रहे हैं और कहते हैं कि आप फंसाने आए हो मुझे अपनी बातों में। इतना सुनकर अर्चना पूरन सिंह और पास बैठी ऑडियंस भी हंसने लगती है।

अक्षय की "कठपुतली"
बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में ही अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसी साल अक्षय कुमार की काफी फिल्में रिलीज हुई है।' बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षाबंधन' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकीं। इन फिल्मों के बाद ओटीटी पर अक्षय की फिल्म कठपुतली रिलीज हुई।












Click it and Unblock the Notifications