Akshay Kumar: खिलाड़ी कुमार ने तोड़ी सीमेंट से बनी बड़ी-बड़ी ईंटें, वायरल हुआ एक्टर का वीडियो
14वें अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में अक्षय कुमार ऑडियंस को एड्रेस करने के साथ हथौड़े से बड़ी-बड़ी ईंटे फोड़ते हुए दिख रहे हैं।
Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की तरफ से भी फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच अभिनेता ने हाल ही में दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर सूरत में 14वें अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में शिरकत की। सीजन के विजेताओं से मिलते हुए एक्टर ने चैंपियनशिप का एक वीडियो भी शेयर किया। इस दौरान एक्टर ने फैंस के साथ एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे हाथ से ईंट तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

टूर्नामेंट में दिखे एक्टर
अक्षय कुमार कितने फिट और एक्टिव हैं, ये बात सब जानते हैं। एक्टर ने हाल ही में कूडो टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और दर्शकों को वहां संबोधित भी किया। इतना ही नहीं, अक्षय ने टूर्नामेंट में हिस्सा भी लिया और जोरदार तरीके से हथोड़े से ईंटों को तोड़ डाला।
वायरल हुआ वीडियो
अक्षय ने ये मजेदार वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर भी किया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा, हमारे साथ यहां इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट में दिवाली मनाने के लिए शुक्रिया। यहां आकर आप सभी से मिलकर शुरुआत के दिनों की यादें ताजा हो गईं। अक्षय ने आगे कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भारत में कूडो हर साल बढ़ता ही रहेगा।

अक्षय ने विनर्स को दिया अवॉर्ड
वीडियो में खिलाड़ी कुमार ऑडियंस को एड्रेस करने के साथ विनर्स को बेस्ट स्किल्स के लिए अवॉर्ड देते भी नजर आ रहे हैं। एक्टर ने जिस तरह हथौड़े से बड़ी-बड़ी ईंटे फोड़कर अपनी स्किल्स दिखाईं, वे बेहद ही शानदार है।

मार्शल आर्ट खिलाड़ी हैं अक्षय
बताते चलें कि अक्षय कुमार मार्शल आर्ट के लिए काफी फेमस हैं। कई सालों तक एक्टर ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। एक्टर कराटे, ताइक्वांडो औऱ म्वाय थाई में भी महारथ हासिल कर चुके हैं। एक्टर इस कला का स्कूलों में होना भी बहुत जरूरी मानते हैं।

क्या बोले अक्षयय़
एक्टर ने कहा कि मुझे ऐसा खास मौका मिला। मेरे पिता ने प्रैक्टिस करने दिया। फिलहाल मैं फंडिंग सपोर्ट ऑर्गनाइज कर रहा हू्ं, ताकि कराटे को इंडिया में खूब बढ़ावा मिल सके। मैं चाहता हूं इंटरनेशलन लेवल पर देश को रिप्रजेंट किया जा सके।

दर्शकों को भा रही 'राम सेतु'
हाल ही में अक्षय की एक्शन एडवेंचर फिल्म 'राम सेतु' रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications