Akshay Kumar Birthday: जानें कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय कुमार, सालाना कमाई उड़ा देगी आपके होश
Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी मशहूर हैं। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। आज अक्षय कुमार का जन्मदिन है। वह 56 साल के हो गए हैं लेकिन उनको देखकर कोईनहीं कह सकता है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है। आज भी वह अपने से छोटी उम्र के किसी भी हीरो को फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।
अक्षय कुमार कुमार की लाइफस्टाइल
पंजाब के अमृतसर के रहने वाले अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं अक्षय कुमार ने हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार हीरो राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विकंल खन्ना से शादी की है। ट्विंकल खन्ना भी शादी से पहले बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन रह चुकी हैं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। अक्षय कुमार अपने अनुशासन के लिए पूरी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं।

एक महीने में कमाते हैं 10 करोड़ रुपए
फिल्मीसियाप्पा की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के पास करीब 2414 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। साल 2021 में उनका नेट वर्थ 325 मिलियन डॉलर था। जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार एक महीने में करीब 10 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। अक्षय कुमार पार्टियों के बिल्कुल शौकीन नहीं है और लाइफ को बहुत ही सिंपल तरीके से जीना पसंद करते हैं।
एक फिल्म के लिए लेते हैं 70 करोड़ रुपए
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए करीब 60 से 70 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी बहुत ज्यादा मोटी कमाई करते हैं। वह एक विज्ञापन के लिए करीब 7 से 8 करोड़ रुपए वसूलते हैं। मुंबई के जुहू बीच के पास अक्षय कुमार का आलीशान बंगला है। उनके घर के पास ही ऋतिक रोशन भी रहते हैं। अक्षय कुमार ने मुंबई और देश के कई हिस्सों में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट कर रखा है।
रॉयल गाड़ियों के शौकीन हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार महंगी और रॉयल गाड़ियों के भी शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार के पास 11 लग्जरी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास मर्सडीज बेंज, बेंटली, होंडा सीआरवी, पॉर्शे, रॉल्स रॉयस जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। अक्षय कुमार के पास बाइक्स का भी शानदार कलेक्शन है। उनके गैराज में रॉयल इनफील्ड, सुजुकी, हौंडा, यामहा जैसे ब्रांड की बाइक्स भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications