अच्छे रिव्यू के बाद भी फीकी होगी 'स्काई फोर्स' की शुरुआत, ओपनिंग डे पर कमाएगी महज इतने करोड़ रुपए!

स्काई फोर्स रिलीज हो गई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले रिलीज हुई उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। लेकिन स्काई फोर्स के प्री-सेल्स बिजनेस ने उनकी पुरानी सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें उनकी पुरानी पांच फिल्में का नाम शामिल है।

ट्रैक साइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म स्काई फोर्स पहले दिन 4.74 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है। हालांकि ओपनिंग के ये आंकड़ें फाइनल नहीं है। इस फिल्म की पहले दिन के लिए 1 लाख 60 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। रिव्यूज की बात करें तो इस फिल्म को क्रिटिक से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। स्काई फोर्स से वीर पहाड़िया ने डेब्यू किया है।

sky force box office prediction

हालांकि अब ये देखना है कि अक्षय की ये फिल्म उनकी पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। दूसरी तरफ स्काई फोर्स की तुलना फाइटर की ऋतिक रोशन से हो रही है। फाइटर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। ये एरियल एक्शन वाली फिल्म थी। इसे यही बता कर प्रमोट भी किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस भी पाई थी। अब सोशल मीडिया में ये कहा जा रहा है कि स्काई फोर्स में कोई भी एरियल एक्शन नया नहीं है। इन सबके बीच सिद्धार्थ आनंद ने एक ट्वीट किया है।

सिद्धार्थ आनंद की फाइटर पिछले साल 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। वहीं स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 में रिलीज हुई है। सिद्धार्थ का ट्वीट भी रिलीज के एक दिन पहले आया है। उन्होंने लिखा, हाहाहाहहाहहा!अब असुरक्षा (इनसिक्योरिटी) बहुत नीचे चली गई है। मैं आज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण महसूस कर रहा हूं। खुद के ऊपर भरोसा रखें। पुरानी कहावत है- दूसरे की मोमबत्ती बुझाकर, खुद की मोमबत्ती की रोशनी तेज नहीं होगी। लेकिन अफसोस...। ये ट्वीट सिद्धार्थ ने किया है। इसमें उन्होंने कहीं भी किसी का नाम नहीं लिखा है। इसके बाद भी इसे स्काई फोर्स के मेकर्स पर तंज माना जा रहा है। बता दें, फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+