बैंकॉक में अक्षय कुमार के साथ हुआ था ऐसा हादसा, मिली थी ये बड़ी सीख और फिर जो हुआ
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डाला था। ऐसे में उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे। अब एक्टर ने बैंकॉक में हुई एक घटना के बारे में खुलकर बात की है।
कम उम्र में ही बैंकॉक चले गए थे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने बताया है कि जब वह बैंकॉक में एक आरटीओ अधिकारी से भिड़े तो उनके साथ क्या क्या हुआ था। अक्षय कुमार हाल ही में क्रिकेटर शिखर धवन के चैट शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने पढ़ाई में उनकी रुचि की कमी को पहचाना और कम उम्र में ही उन्हें काम करने के लिए बैंकॉक भेज दिया था।

अक्षय कुमार के साथ हुआ ऐसा हादसा
अक्षय कुमार ने चैट शो में बताया कि कैसे बैंकॉक पहुंचने के बाद लोगों ने हाथ जोड़कर और झुककर उनका स्वागत किया था। अक्षय कुमार ने इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया है जिसने उन्हें विनम्रता के साथ झुकने की सीख दी है। उन्होंने बताया कि विनम्रता हर मुश्किल को आसान बना देती है।
आरटीओ अधिकारी की बाइक से टकरा गए थे अक्षय
अक्षय कुमार ने बताया- एक बार गाड़ी चलाते समय, मैं गलती से एक आरटीओ अधिकारी की बाइक से टकरा गया था जिससे हम दोनों सड़क पर गिर गए थे। डर के मारे, मैंने तुरंत उसके सामने झुककर माफी मांगी। अधिकारी ने मेरी बाइक और हेलमेट उठाने में मेरी मदद की और शांति से मुझे धीरे और सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी। ऐसे मैं मैंने उस अधिकारी से सिखा कि कैसे हर हालात में खुद को विनम्र और धैर्य से परिपूर्ण रखना पड़ता है। विनम्रता हर मुश्किल को आसान बना देती है।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब जल्द ही अक्षय कुमार को-एक्टर अरशद वारसी के साथ फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications