कोलकाता डॉक्टर केस पर फूटा अक्षरा सिंह का गुस्सा, गाना रिलीज कर कह दी ऐसी बात
Akshara Singh Kab Tak Chup Rahenge Song Release: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या ने इस समय पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोगों के अंदर इस हादसे को लेकर गुस्सा भर गया है और कैंडल मार्च कर न्याय की मांग की जा रही है।
कोलकाता रेप मामले में अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा
इस मामले को लेकर पूरा देश आक्रोश की आग में जल रहा है। सभी में आरोपी के प्रति बहुत गुस्सा है और वह उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर काफी दिनों तक डॉक्टर्स ने हड़ताल भी की थी। अब इस निंदनीय मामले को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी गुस्सा फूटा है।

अक्षरा सिंह का नया गाना 'कब तक चुप रहेंगे'
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने इस पर अपना नया गाना 'कब तक चुप रहेंगे' रिलीज किया है। अक्षरा सिंह ने कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अपना नया गाना रिलीज किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है जबकि गीतकार मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर उठाई आवाज
अपने नए गाने में अक्षरा सिंह ने लोगों से समाज में हो रहे अन्याय और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। ये गाना एक ऐसे समय में रिलीज किया गया है जब समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए दुनियाभर में लोग आवाज उठा रहे हैं।
समाज में बदलाव लाने के लिए अक्षरा ने गाया गाना
अक्षरा सिंह का गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि ये गाना महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रयास है। इसके माध्यम से अक्षरा सिंह ने समाज में बदलाव लाने और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की जरूरत को दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications