Ajit Pawar Death: रितेश देशमुख और अजित पवार का क्या है रिश्ता? एक्टर ने डिप्टी CM की मौत पर कही ऐसी बात
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) अजित पवार के दुखद निधन पर देशभर में शोक का माहौल है। राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार संवेदनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है।
डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन
आपको बता दें कि रितेश देशमुख डिप्टी सीएम अजित पवार को प्यार से 'अजीत दादा' कहकर संबोधित करते थे। रितेश देशमुख ने भावुक होते हुए दिवंगत अजित पवार को महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली और ऊर्जावान नेताओं में से एक बताया।

रितेश देशमुख का भावुक पोस्ट
-रितेश देशमुख ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है- ये जानकर दिल टूट गया है कि हमने एक दुखद हादसे में अजित दादा को खो दिया। वह महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक थे। खराब परफॉर्मेंस उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं थी और वह अपने आसपास के हर व्यक्ति को बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते थे।
-रितेश देशमुख ने आगे लिखा- अपनी बात बेझिझक कहना, अजित दादा की हाजिरजवाबी और उनका हास्य, ये सब उन्हें खास बनाता था। पूरे राज्य में लोग उन्हें बेहद प्यार करते थे। उनका अचानक जाना एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
-रितेश देशमुख ने लिखा- मुझे उनसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला और मैं हमेशा उनकी वह दयालुता याद रखूंगा, जो उन्होंने मुझ पर दिखाई। पवार परिवार, उनके प्रियजनों और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
-रितेश देशमुख ने अपनी पोस्ट में अजित पवार की बेबाक शैली, बिना लाग-लपेट के बोलने की आदत, तेज ह्यूमर और जनता के साथ गहरे जुड़ाव को खास तौर पर याद किया। उन्होंने कहा कि अजित दादा का व्यक्तित्व ऐसा था जो लोगों को प्रभावित करता था और प्रेरित भी करता था।
रितेश देशमुख और अजित पवार का क्या है रिश्ता?
-रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनके कार्यकाल के दौरान अजित पवार कई बार मंत्री रहे और दोनों नेताओं ने अलग-अलग सरकारों में मिलकर काम किया था। खासतौर पर सहकारी क्षेत्र, सिंचाई परियोजनाएं और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर विलासराव देशमुख और अजित पवार का राजनीतिक सहयोग रहा था।
-इसी वजह से रितेश देशमुख का अजित पवार से व्यक्तिगत परिचय भी रहा है और दोनों की मुलाकातें राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के दौरान होती रही थीं।
देशमुख और पवार परिवारों का राजनीतिक जुड़ाव
-रितेश देशमुख के बड़े भाई अमित देशमुख (लातूर से विधायक) और छोटे भाई धीरज देशमुख भी राजनीति में सक्रिय हैं। इस कारण देशमुख और पवार परिवारों के बीच एक अप्रत्यक्ष लेकिन मजबूत राजनीतिक रिश्ता बना रहा है।
-अजित पवार के निधन पर रितेश देशमुख की प्रतिक्रिया इस बात को दर्शाती है कि महाराष्ट्र की राजनीति और मनोरंजन जगत के बीच कितने गहरे संबंध रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उमड़ा शोक
-रितेश देशमुख की इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स, बड़ी संख्या में री-पोस्ट और सैकड़ों भावुक कमेंट्स आए हैं। लोग अजित पवार को एक कठोर प्रशासक, ईमानदार नेता और जमीनी राजनेता के रूप में याद कर रहे हैं।
-रितेश देशमुख की श्रद्धांजलि ने अजित दादा की उस छवि को और मजबूत किया है, जिसके लिए वह जाने जाते थे। अजित पवार एक निर्णायक नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और बेबाक अंदाज वाले व्यक्तित्व वाले इंसान थे।












Click it and Unblock the Notifications