Video: अजय देवगन ने काजोल का उड़ाया मजाक, यूजर्स बोले-‘सभी मर्दों का एक जैसा हाल’
आज यानी 18 जुलाई को 'वर्ल्ड लिसनिंग डे' है। इस मौके पर अजय देवगन पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस काजोल को ट्रोल कर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
मुंबई, 18 जुलाई: आज यानी 18 जुलाई को वर्ल्ड लिसनिंग डे है। अब इस दिन को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने खास अंदाज में मनाया। एक्टर ने अपनी पत्नी काजोल संग एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आप भी खुद हंसने से रोक नहीं पाएंगे। अजय देवगन द्वारा शेयर किए इस वीडियो में उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस और पत्नी काजोल को ट्रोल किया। इस वीडियो में एक्टर काजोल की ज्यादा बोलने की आदत का मजाक बनाते हुए नजर आए। देखिए ये मजेदार वीडियो

अजय देवगन ने इस तरह मनाया वर्ल्ड लिसनिंग डे
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी है जिसकी बॉन्डिंग देख फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। जब भी दोनों कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होती है फैंस उस पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अडय देवगन ने एक फनी वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे।

अजय ने उड़ाया काजोल का मजाक
बता दें कि, आज यानी 18 जुलाई को 'वर्ल्ड लिसनिंग डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस मौके पर अलग-अलग तरह की फनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब इस दिन को अजय देवगन ने अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया। 'वर्ल्ड लिसनिंग डे' के मौके पर अजय देवगन ने पत्नी काजोल के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने काजोल को ट्रोल किया है।
वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
अजय देवगन की इस वीडियो की बात करें तो एक्टर काजोल के ज्यादा बोलने की आदत का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, काजोल और अजय देवगन एकसाथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक तरफ अजय देवगन चुपचाप अपनी पत्नी काजोल की बाते सुन रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ काजोल लगातार बोल रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस इस वीडियो में क्या बोल रही हैं ये समझ नहीं आ रहा है क्योंकि इस वीडियो का फास्ट फॉर्वर्ड मोड के तरीके से बनाया गया है। यहां देखिए वीडियो

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'वर्ल्ड लिसनिंग डे मनाते हुए। आज और हर दिन।' इसके साथ उन्होंने काजोल को भी टैग किया है। वीडियो देखने के बाद फैंस अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं। फैंस इस फनी वीडियो को देख अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कहना क्या चाहते हो? वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'चुप रहने में ही भलाई है'। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, 'आज पता चला कि इस मामले में सेलेब्रिटी हो या आम आदमी, सभी पुरुषों का हाल एक जैसा है।'

काजोल-अजय का अपकमिंग फिल्म
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन वह जल्द ही वेब सीरीज से डेब्यू करने वाली हैं। तो वहीं अजय देवगन की बात करें तो इन दिनों उनका काफी व्यस्त शेड्यूल है क्योंकि उनके पास भी कईं सारे प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें 'गोबर', 'चाणक्य', 'कैथी', 'थैंक गॉड', 'दृष्यम 2', 'साढ़े साती', 'भोला', 'सिंघम 3' का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications