'शाहरुख की निजी परेशानियों से कोई लेना देना नहीं': 'किंग खान' के शूट कैंसिल करने पर बोले अजय देवगन

मुंबई, 20 अक्टूबर: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 2 अक्टूबर की रात को मुंबई के तट पर क्रूज शिप के अंदर चल रही हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी से गिरफ्तार किए गए थे। एनसीबी की गिरफ्त में आए आर्यन खान के इस मामले ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। अभी तक आर्यन खान को जमानत नहीं मिली है। खुद शाहरुख इन दिनों काफी बुरे दौर का सामना कर रहे हैं। हालांकि आर्यन खान और उनकी फैमिली के सपोर्ट में कई सेलेब्स सामने आ चुके हैं, लेकिन अक्षय कुमार, अजय देवगन और कई बड़े स्टार्स ने इस मामले में अब तक एक शब्द नहीं बोला है, जिसके चलते इस एक्टर्स के फैन भी काफी हैरान हैं। वहीं अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

 दोबारा डेट्स देने से अजय का इनकार

दोबारा डेट्स देने से अजय का इनकार

हाल ही में केआरके ने आर्यन खान केस में पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते यहां की फेक यूनिटी पर कटाक्ष किया था। वहीं अब शाहरुख खान के लिए अजय देवगन का चौकाने वाला खुलासा किया है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में केआरके ने बताया है कि अजय देवगन ने शाहरुख खान के साथ एड शूट करने के लिए दोबारा डेट्स देने से साफ इनकार कर दिया।

बेटे की गिरफ्तारी के बाद ऐड की शूटिंग रद्द

बेटे की गिरफ्तारी के बाद ऐड की शूटिंग रद्द

रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद शाहरुख खान को अजय देवगन के साथ एक ऐड की शूटिंग रद्द करनी पड़ी थी। हालांकि अजय के पास अपने हिस्से की शूटिंग के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। अब जैसा कि केआरके अपने ट्वीट के जरिए दावा कर रहे हैं कि अजय ने एक और तारीख देने से साफ मना कर दिया है।

अजय की शाहरुख के लिए दो टूक!

अजय की शाहरुख के लिए दो टूक!

केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने पान मसाला के विज्ञापन के लिए शूट डेट पर अपने हिस्से की शूटिंग की थी, जबकि शाहरुख ने शूटिंग कैंसिल कर दी थी। अजय ने मेकर्स से कहा कि उनका शाहरुख की पर्सनल प्रॉब्लम से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए वह शूटिंग के लिए दूसरी तारीख नहीं दे सकते। आखिर में केआरके ने लिखा यह परिवार है!

KRK की नई कंट्रोवर्सी

KRK की नई कंट्रोवर्सी

इधर, केआरके के दावा करने वाले इस ट्वीट पर अजय देवगन या पान मसाला कंपनी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं केआरके के ट्वीट में कितनी सच्चाई है, यह निश्चित रूप से अजय और शाहरुख से मिलने वाली बयान पर आधारित होगा। आपको बता दें कि आर्यन खान पिछले 13 दिनों से आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें बैरक नंबर 1 में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+