अजय देवगन से हुआ सवाल, नरेद्र मोदी और इंदिरा गांधी में कौन मजबूत? जानिए एक्टर का जवाब

मुंबई, 16 अगस्त: हाल ही में अजय देवगन की फिल्म भुज रिलीज हुई है। इस फिल्म के बाद अजय देवगन के कई ऐसे कमेंट आए हैं, जो चर्चा में हैं। ये फिल्म की कहानी 1971 के भारत पाक युद्ध पर है। ऐसे में अजय ने भारत के इतिहास और प्रधानमंत्रियों से जुड़े कुछ सवालों पर पर भी जवाब दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में से वो किसे बेहतर प्रधानमंत्री मानते हैं?

अजय से हुआ ये सवाल

अजय से हुआ ये सवाल

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन से पूछा गया कि 1971 में इंदिरा गांदी देश की प्रधानमंत्री थीं, तो पाक से जंग हुआ और नरेंद्र मोदी के रहते सर्जिकल स्ट्राइक हुई। आपके हिसाब से दोनों में से अधिक सशक्त कौन रहा है? इस पर अजय देवगन ने कहा, आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। उस वक्त जो उन्होंने किया वो सही था। आज जो मोदी कर रहे हैं वो सही है। दोनों लोगों और दो हालातों की आप तुलना नहीं कर सकते हैं।

देश का इतिहास छुपाया गया

देश का इतिहास छुपाया गया

अजय देवगन ने एक अन्य बातचीत में ये भी कहा कि देश का इतिहास छुपाया गया है। उन्होंने कहा, भारत का असल इतिहास सामने लाना बहुत जरूरी है ताकि मौजूदा पीढ़ी जान पाए कि देश किनके बलिदानों पर खड़ा है। इतने साल अंग्रेज रहे, उन्होंने इतिहास दबाया। पहले मुगल ते तो मुगलों से पहले के हमारे राजाओं ने जो किया था, उसे भी दबा दिया गया था। इसलिए आज हमारी इतिहास की किताबों में हमारे इतिहास से ज्यादा विदेशी इतिहास है।

क्या है भुज में

क्या है भुज में

फिल्म भुज को अभिषेक दुधैया ने डायरेक्ट किया है। इसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत पाक युद्ध पर है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान सेना के हमले में भुज एयरबेस पूरी तरह से तबाह हो गयी था। स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से एयरस्ट्रिप को वापस तैयार किया था ताकि भारतीय सेना को लेकर आ रहे विमान को सुरक्षित लैंड कराया जा सके। विजय कार्णिक पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में हीरो नकर उभरे थे। फिल्म में कार्णिक की ही कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+