National Film Awards: बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद फूले नहीं समा रहे अजय देवगन, दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के लिए आज का दिन 22 जुलाई एक बेहद खास है। एक्टर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। जिसके बाद अब एक्टर का रिएक्शन सामने आया है।
मुंबई, 22 जुलाई: दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 68वें नेशनल फिल्म की घोषणा की गई। जिसमें अभिनेता अजय देवगन को 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। जिसके लिए अजय देवगन ने सह-विजेता सूर्या को धन्यवाद दिया साथ ही पूरी तानाजी की टीम को बधाई भी दी।

पुरस्कार जीतने के बाद क्या बोले अजय?
बता दें कि, अजय देवगन को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। जिसको लेकर अजय देवगन ने कहा कि, "मैं तानाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए 68 वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं। सबसे बढ़कर मैं अपने दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का धन्यवाद देता हूं। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को भी मेरी तरफ से बधाई।"
अजय देवगन ने अपनी टीम का किया धन्यवाद
अजय देवगन ने आगे कहा कि, "तानाजी-द अनसंग वॉरियर के निर्माता के रूप में, मुझे 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए सम्मान प्राप्त करने में बहुत खुशी हो रही है। तानाजी एक मनोरंजन फिल्म थी। यह फिल्म एक दोस्ती, वफादारी, पारिवारिक मूल्यों और बलिदान की एक अच्छी कहानी है।"अजय देवगन ने यह भी कहा कि, "इसमें मजबूत राष्ट्रीय भावनाएं, सुपर वीएफएक्स हैं। मुझे अपने निर्देशक ओम राउत, मेरे सह-निर्माता, टी-सीरीज़ और मेरे सह-अभिनेताओं के साथ सम्मान साझा करना चाहिए। सबसे बढ़कर, मैं अपनी रचनात्मक टीम को धन्यवाद देता हूं जिसने इसे एक ब्लॉकबस्टर और अब एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बनाने में अच्छा योगदान दिया है।"
तानाजी में अजय देवगन का किरदार
बता दें कि, तानाजी द अनसंग वॉरियर में अभिनेता अजय देवगन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में एक मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी पत्नी काजोल भी मुख्य भूमिका में नजर आईं। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान एक राजपूत अधिकारी के रूप में नेगेटिव रोल में दिखे। फिल्म में सैफ अली खान की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications