कब आएगा 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट? अजय देवगन ने किया खुलासा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन जल्द ही एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ 'रनवे 34' में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है। जिस वजह से दोनों इस मिड-एयर थ्रिलर फिल्म के प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान अजय ने अपनी हिट फिल्म 'दृश्यम' के दूसरे पार्ट को लेकर नया खुलासा किया है।

क्या बॉलीवुड को साउथ से खतरा?

क्या बॉलीवुड को साउथ से खतरा?

एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि दृश्यम 2 इस साल के अंत में ही आनी चाहिए। हमने कुछ बदलाव किए हैं, लेकिन फिल्म का मूल और इसका प्रमुख सार वही है। इसके बाद उनसे सवाल पूछा गया कि क्या बॉलीवुड के लोग सच में साउथ की फिल्मों से खतरा महसूस करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि ये सोशल मीडिया के जरिए बनाई गई बकवास धारणा है।

'तुलना बंद की जानी चाहिए'

'तुलना बंद की जानी चाहिए'

उन्होंने आगे कहा कि कुछ वक्त पहले हॉलीवुड के बारे में भी ऐसी बातें की गई थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इन बातों के बारे में हमेशा बात की जाएगी, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। अजय देवगन के मुताबिक उत्तर या दक्षिण या किसी अन्य स्थान की फिल्म की तुलना बंद करनी चाहिए, उन सभी को भारत की फिल्मों की तरह देखा जाना चाहिए।

नई फिल्म पर कही थी ये बात

नई फिल्म पर कही थी ये बात

वहीं फिल्म रनवे 34 की बात करें, तो इसमें अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर, आकांक्षा सिंह आदि हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा था कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। साथ ही ये ड्रामा के साथ थ्रिलर का भी मिश्रण है। इसमें वे पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। अजय के मुताबिक 'भुज' पीरियड फिल्म थी, जबकि 'रनवे 34' आज की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+