Bhola: एक्शन का ओवरडोज है अजय देवगन की 'भोला', फैंस का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, कर सकती है इतनी कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' रामनवमी पर यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को अभिनेता ने शिव भक्तों को डेडिकेट किया है। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Bhola Review: फिल्म दृश्यम 2 की सफलता के बाद एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू फैंस के लिए फिल्म भोला लेकर आए हैं। जो कि, रामनवमी पर यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया। सोशल मीडिया पर भी फैंस अजय देवगन के एक्शन और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि ये फिल्म पहले दिन आखिर कितने करोड़ का बिजनेस करने में सफल होगी।
पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है भोला
अजय देवगन फिल्म दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब तमिल फिल्म 'कैथी' की रीमेक भोला लेकर आए हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। लेकिन, अजय देवगन ने इस फिल्म की कहानी को बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म भोला पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, फिल्म भोला आराम से 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई से ओपनिंग करेगी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि, पहले दिन करीब 12 करोड़ की कमाई करने वाली है।
#OrmaxCinematix FBO (First-Day Box Office Forecast) for today's major Hindi release Bholaa (India nett) #FBO pic.twitter.com/yHVTweDClb
— Ormax Media (@OrmaxMedia) March 30, 2023
क्या दृश्यम 2 का तोड़ेगी रिकॉर्ड?
आपको बता दें कि इससे पहले अजय देवगन की दृश्यम 2 ने लगभग 100 करो़ड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड दर्ज किए। वहीं दृश्यम 2 ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में ये देखना होगा कि क्या अजय देवगन की भोला दृश्यम 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? बता दें कि इस फिल्म को अभिनेता ने शिव भक्तों को डेडिकेट किया है। इसके साथ ही फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी खुद ली है।












Click it and Unblock the Notifications