'अगर मैं कुछ कह दूंगा तो...', Nysa Devgan की ट्रोलिंग से परेशान हुए अजय देवगन, एक्टर का छलका दर्द
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। अब इन सब पर अजय देवगन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वह इन सबसे किस तरह परेशान हो जाते हैं।
Ajay Devgan On Nysa Devgan Trolling: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। लेकिन वह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि वह अपने आउटफिट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जाती है। अब इन सब पर पिता अजय देवगन का रिएक्शन सामने आया है। एक्टर ने बताया कि इन सबसे वह कई बार परेशान हो जाते हैं।

न्यासा देवगन की ट्रोलिंग पर अजय देवगन का छलका दर्द
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में बने हैं। एक्टर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इवेंट में अजय देवगन ने मीडिया से बातचीत की इस दौरान उनसे बेटी न्यासा देवगन की ट्रोलिंग पर सवाल किया गया। इस पर एक्टर ने बताया कि इसका उन पर और उनके परिवार पर कैसा असर होता है।

'लोग आखिर इतने ज्यादा नेगेटिव क्यों हैं'
अजय देवगन ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'मैं अपने बच्चों को यही समझाता हूं कि उन्हें ऑनलाइन लिखी चीजों से परेशान नहीं होना चाहिए। आपके फैंस और दर्शकों के मुकाबले आपको ट्रोल करने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। मुझे नहीं मालूम कि लोग आखिर इतने ज्यादा नेगेटिव क्यों हैं'।

ट्रोलिंग को लेकर बच्चों को देते हैं सलाह
अजय देवगन आगे बात करते हुए कहते हैं कि, 'अब मैंने भी लोगों की इस नेगेटिव कमेंट्स को नजरअंदाज करना सीख लिया है और मैं अपने बच्चों को भी इन चीजों को इग्नोर करने के लिए कहता हूं। मुझे तो ये ही समझ नहीं आता कि कभी-कभी वो क्या लिख देते हैं इसलिए अब मैंने इससे परेशान होना बंद कर दिया है'।

'मैं इन सबसे परेशान आ चुका हूं'
अजय देवगन ने आगे कहा कि, 'मेरे दोनों ही बच्चों पर लोगों की नजरें हमेशा टिकी रहती हैं। मैं इन सबसे परेशान आ चुका हूं। मैं इन चीजों को बदल तो नहीं सकता और ना ही ट्रोलिंग को रोक सकता हूं। कई बार ट्रोलर्स ऐसा कुछ कह देते हैं जिसकी वजह से मैं सोचता हूं कि इतना नेगेटिव क्यों? लेकिन अगर मैंने इस पर कोई भी जवाब दिया तो हो सकता है कि मामला और बढ़ जाए'।

अजय देवगन का वर्कफ्रंट
वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म दृश्यम 2 के बाद अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म भोला में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications