जब ऐश्वर्या राय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी थी चुप्पी, बताया रियल लाइफ में कैसे पति अभिषेक बच्चन
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अक्सर अपने रिश्ते की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने अपना ससुराल छोड़ दिया है और वह फिलहाल अपनी बेटी आराध्या के साथ मायके में रह रही हैं। हालांकि ये खबर महज अफवाह थी।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच ये पहली बार नहीं है जब अनबन की खबरों ने तूल पकड़ा हो। बल्कि इससे पहले भी दोनों तलाक की खबरों की वजह से सुर्खियों में रहे। जिस पर खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान जवाब देकर इन खबरों पर विराम लगा दिया था और साथ ही उन्होंने बताया था कि अभिषेक रियल में कैसे पति हैं।

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक बच्चन को बेस्ट पति बताया था। साथ ही एक्ट्रेस ने उनके लिए अपना प्यार भी जाहिर किया था। एक्ट्रेस के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वह अभिषेक बच्चन की काफी रिस्पेक्ट करती हैं और दोनों के बीच सब ठीक है।
बता दें कि, पिछले काफी समय से अभिषेक और ऐश्वर्या किसी भी इवेंट में साथ नजर नहीं आ रहे थे। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे भी इस बार बच्चन परिवार के साथ नहीं बल्कि अपनी मां के साथ मनाया। इसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। लेकिन हर बार परिवार ने साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
हाल ही में आराध्या के लिए एनुअल डे सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने मीडिया को जमकर पोज भी दिए। साथ ही कपल ने बेटी के फंक्शन में एकसाथ खूब डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। हाल ही में मुंबई में कबड्डी मैच हुआ था जिसमें ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन एकसाथ नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications