'मेरी बेटी दाल रोटी खाती है', ऐश्वर्या राय ने ऐसा क्यों कहा? परिवार को लेकर एक्ट्रेस ने कही ऐसी बात
Aishwarya Rai Talked about Aaradhya: 20 अप्रैल साल 2007 को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई। दोनों की एक प्यारी सी बेटी हुई, जिसका नाम है आराध्या बच्चन। साल 2011 में आराध्या पैदा हुईं। ऐश्वर्या और आराध्या का बॉन्ड बेहद ही प्यारा है। दोनों एक दूसरे के साथ अकसर नजर आते हैं।
चाहे कोई भी इवेंट हो, ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को साथ लेकर जाना कभी नहीं भूलतीं। कई बार ऐश्वर्या ने अपनी फूल सी बच्ची को लेकर इंटरव्यू भी दिए हैं। इन्हीं में से एक अब चर्चा में है, जो एक्ट्रेस ने साल 2013 में 'मसाला डॉट कॉम' को दिया था।

इस इंटरव्यू के लिए ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में बैठे थे। दोनों को खाने-पीने की चीजों से जुड़े सवाल पूछे गए। इन्हीं में से एक सवाल का ऐश्वर्या ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें और अभिषेक दोनों को ही इंडियन फूड काफी पसंद है। किसी भी चीज से पहले वे घर का खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं।
ऐश्वर्या ने कहा कि हमें घर का ही बना खाना पसंद है। हमें थाई, मैक्सिकन या फिर इटैलियन फूड को आजमाने की जरूरत नहीं होती है। हमारी बेटी भी वही खाती है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे किसी भी इवेंट के लिए अगर बाहर जाना होता है तो मैं सबसे पहले आराध्या का दूध या फिर खाना एकदम तैयार रखती हूं।
इसके बाद एक्ट्रेस से जब सवाल किया गया कि वो रोज अभिषेक और आराध्या के लिए क्या बनाती हैं, तो वे कहती हैं कि बेटी को घर के खाने की आदत वो डलवा रही हैं। ऐश्वर्या आगे कहती हैं कि आप हमें सालों से जानते हैं और आपको पता है कि हम डाइटिंग नहीं करते। ये मुझपर साफ नजर आता है। आराध्या को भी घर का खाना खाने की आदत डाली।












Click it and Unblock the Notifications