तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय के फोन में दिखा खास वॉलपेपर, एयरपोर्ट लेने पहुंची अभिषेक बच्चन की कार

Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वह अभिषेक बच्चन के बजाय ज्यादातर बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट होती हैं। बीती रात एक्ट्रेस दुबई से लौटीं और मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके साथ बेटी आराध्या नजर नहीं आई।

बीती रात ऐश्वर्या राय को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस अकेले नजर आईं, और उन्होंने ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। ऐश्वर्या ने एयरपोर्ट पर प्यारी सी स्माइल देकर पैपराजी को खूब सारे पोज दिए।

Aishwarya Rai

अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय के फोन के वॉलपेपर ने सब कुछ बयां कर दिया। भले ही एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी आराध्या नजर नहीं आई लेकिन उनके वॉलपेपर ने फैंस का ध्यान खींचा। ऐश्वर्या राय का फोन देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ फोटो लगाई है, वहीं कुछ का कहना है कि उन्होंने अपनी लाडली के साथ फोटो लगाई है।

हालांकि ऐश्वर्या राय की वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर में उनकी बेटी आराध्या के साथ फोटो देखी गई। वहीं बता दें कि, ऐश्वर्या को लेने एयरपोर्ट पर अभिषेक बच्चन की कार पहुंची थी। जिसके बाद एक बार फिर कपल ने तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है।

बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ समय से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में थे। कहा जा रहा था कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। हालांकि तलाक की खबरों के बीच हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लेकर उनकी जमकर तारीफ की और बताया कि वह कैसे पूरा घर संभालती हैं और बेटी आराध्या का भी ध्यान रखती हैं, उन्होंने खुद को लकी बताया था।

ये भी पढ़ें: कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी? Shrima Rai जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब, खूबसूरती में देती हैं कड़ी टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+