तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने शोषण पर उठाई आवाज, वीडियो शेयर कर कहा-'इज्जत से नहीं करें समझौता'
Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो शेयर किया।
ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने चुप्पी तोड़ी थी और बताया कि कैसे ऐश्वर्या आराध्या को संभालती हैं और उसका ख्याल रखती हैं। अभिषेक बच्चन ने खुद को भाग्यशाली भी बताया। हालांकि फैंस नाराज हैं कि दोनों कभी साथ क्यों नहीं नजर आते। इस बीच ऐश्वर्या राय ने महिलाओं के साथ हो रहे शोषण पर बात की।

ऐश्वर्या राय ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने एक कॉस्मैटिक ब्रांड का प्रमोशन किया। इसमें एक्ट्रेस ने प्रोडक्ट के बारे में नहीं बल्कि महिलाओं को हो रहे शोषण के प्रति जागरुक किया। वीडियो में ऐश्वर्या ने सड़कों पर हुए शोषण के बारे में बात की और उससे निपटने का तरीका भी बताया।
ऐश्वर्या राय कहा कि, 'स्ट्रीट हरासमेंट से आप कैसे निपटते हैं? उन लोगों से आंखें नहीं मिलते हैं। नहीं ऐसा बिल्कुल ना करें। आप उस समस्या का सीधा सामना करें। हरासमेंट करने वाले व्यक्ति की आंखों में देखें और अपना सिर ऊंचा करके रखें। अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए और खुद पर कभी भी शक ना करें। अपने मूल्यों पर खड़े रहें। अपने पहनावे को इस हरासमेंट के लिए दोष ना दें। स्ट्रीट हरासमेंट की जिम्मेदार आप नहीं है, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है।'
ऐश्वर्या राय के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स ने शोषण के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर एक्ट्रेस की तारीफ की। एक ने लिखा, 'जया और श्वेता अब कहां रह गई?' ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर अब तक अभिषेक बच्चन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्टर ने ना तो पोस्ट लाइफ किया और ना ही अब तक कमेंट किया है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications