ऐश्वर्या राय की रूममेट थीं ये फेमस एक्ट्रेस, खोले बड़े राज, सांसद पर लगाया था ऐसा आरोप कि आप सोच नहीं सकते
Aishwarya Rai Roommate Shweta Menon: साल 1994 भारतीय ब्यूटी पेजेंट के लिए बेहद यादगार रहा था। उस समय सुष्मिता सेन ने मिस इंडिया का ताज जीता था जबकि ऐश्वर्या राय फर्स्ट रनर-अप और श्वेता मेनन तीसरे स्थान पर रही थीं।
ऐश्वर्या राय के साथ श्वेता मेनन का कनेक्शन
इस बयूटी पेजेंट में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन के अलावा एक खूबसूरत हसीना थीं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उनका नाम श्वेता मेनन था। फिलहाल वह साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं और मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (AMMA) की पहली महिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

ऐश्वर्या राय की रूममेट थीं श्वेता मेनन
-श्वेता मेनन ने खुद बताया था कि मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान वह ऐश्वर्या राय की रूममेट थीं। अब 51 साल की हो चुकीं श्वेता मेनन ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2025' में इस बात को लोगों के साथ शेयर किया है।
-श्वेता मेनन ने बताया है कि सुष्मिता सेन ने मिस इंडिया का खिताब जीता था, ऐश्वर्या राय फर्स्ट रनर-अप और फ्रांसेस्का हार्ट तीसरे नंबर पर रही थीं। श्वेता ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने मिस इंडिया एशिया पैसिफिक प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था और बिना किसी बाहरी मदद के तीसरे स्थान पर रही थीं।
श्वेता मेनन ने खोले ऐसे राज
-श्वेता मेनन ने कहा- मुझे लगता है कि उस समय मेरे और ऐश्वर्या राय में जो जोश था, आज वो हर जगह और अपनी बेटी में भी नजर आता है। हर कोई आज एक मॉडल है।
-श्वेता मेनन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि कोयंबटूर से उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में आवेदन करने के लिए पत्र मिला था, जबकि उनके पिता को इसके बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। हालांकि बाद में उनके पिता ने उन्हें अनुमति दी थी।
-श्वेता ने कहा- मैं फर्स्ट रनर-अप बनी, लेकिन मेरी उम्र 18 साल से कम थी, इसलिए फाइनल राउंड में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली।
श्वेता मेनन का एक्टिंग करियर
श्वेता मेनन ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म 'अनास्वरम' से की थी। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'पृथ्वी' में काम किया था। श्वेता मेनन ने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया है। । श्वेता ने फिल्म 'अशोका', '88 एंटॉप हिल', 'हंगामा', 'कॉर्पोरेट' जैसी हिट मूवीज में नर आ चुकी हैं।
श्वेता मेनन की पर्सनल लाइफ
-साल 2012 में श्वेता मेनन ने तत्कालीन सांसद पीतांबरा कुरुप पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
-फिल्म 'कालीमन्नू' के दौरान श्वेता मेनन ने कैमरे के सामने लाइव डिलीवरी की थी। दरअसल उस वक्त उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया था। सभी लोगों के लिए ये एक चर्चा का विषय बन गया था।
-श्वेता मेनन ने टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस मलयालम सीजन 1' में भी हिस्सा लिया था, जिससे वह दर्शकों के बीच और भी ज्यादा पॉपुलर हो ई थीं।
श्वेता मेनन की दो शादियां
आपको बता दें कि श्वेता मेनन की दो शादियां हो चुकी हैं। उनके पहले पति बॉबी भोंसले थे, जो मॉडल रह चुके हैं। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने श्रीवल्सन मेनन से शादी रचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications