ऐश्वर्या राय ने हटा लिया 'बच्चन' सरनेम? वायरल वीडियो में दिखा ये सब, तो क्या अभिषेक से हो रहा है तलाक?
Aishwarya Rai Remove Bachchan Surname: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बिगड़ते रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरी
कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल वाले यानी बच्चन परिवार के बीच दूरियां आ चुकी हैं। यही कारण है कि ऐश्वर्या राय अब न तो अपने पति अभिषेक बच्चन और न ही बच्चन परिवार के किसी सदस्य के साथ नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय सिर्फ अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही दिखाई देती हैं।

ऐश्वर्या राय के नाम से 'बच्चन' सरनेम हटा
इस समय चारों तरफ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर बातें हो रही हैं। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है। दरअसल ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से बच्चन सरनेम हटा लिया है।
दुबई इवेंट में ऐश्वर्या के लुक की हो रही है तारीफ
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने हाल ही में दुबई में ग्लोबल वुमेन फोरम कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बात की थी। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक की भी जमकर तारीफ ह रही है। ऐश्वर्या राय ने इवेंट के लिए ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें एक ट्रेल भी थी।
ऐश्वर्या राय का वीडियो हो रहा है वायरल
ऐश्वर्या राय ने इसके साथ एक एम्ब्राइडरी वाली जैकेट भी पहना हुआ था। इन सबके बीच इवेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ने मंच पर जैसे ही कदम रखा, बैकग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन पर उनका नाम 'ऐश्वर्या राय' और प्रोफेशन- 'इंटरनेशनल स्टार' लिखा हुआ फ्लैश हो रहा था।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन
लोगों ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद जो बात नोटिस की वो ये है कि ऐश्वर्या राय के नाम के साथ बच्चन सरनेम नहीं था। इसी के साथ एक बार फिर लोगों ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादीशुदा जिंदगी में अनबन की अटलकलें लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि एक्ट्रेस के फैंस का कहना है कि ये गलती से हुआ होगा।
ऐश्वर्या राय के सरनेम को लेकर हो रही है चर्चा
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट प्रोफाइल पर उनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन ही लिखा है। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि इवेंट में ऐश्वर्या राय के नाम के पीछ से बच्चन क्यों हटा दिया गया था। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अटकलें जोरों पर हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में धूमधाम से शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में वह एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बनें।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक के रूमर्स
वहीं साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों अलग-अलग पहुंचे थे जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई की इनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या द्वारा अपनी बेटी आराध्या के बर्थडे की तस्वीरें शेयर की गई थीं जिनमें अभिषेक सहित बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य दिखाई नहीं दिया था।












Click it and Unblock the Notifications