जब ऐश्वर्या राय ने सरेआम सास-ससुर के लिये कही ये बात, हक्के-बक्के रह गए थे अमिताभ-जया
ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। काफी समय तक कपल ने एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद शादी रचा ली। बीते कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक के सेपरेशन की खबरें आ रही हैं। न तो बच्चन परिवार और ना ही ऐश्वर्या इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ कहता है। हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था। एक वक्त था, जब ऐश्वर्या खुलकर अपने ससुराल वालों के बारे में बातें किया करती थीं।
एक अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या ने अपने सास-ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बारे में खुलकर बात की थी। ऐश्वर्या ने भरी पब्लिक के सामने ये बात की थी कि वे खुद को बेहद लकी मानती हैं कि उन्हें ऐसे सास-ससुर मिले। एक्ट्रेस ने खुलेआम ये बात कही थी।

इसके अलावा कई मौकों पर ऐश्वर्या को पति की तारीफ करते भी देखा गया था। ऐश्वर्या के चेहरे पर दिख रही खुशी एक अलग ही लेवल पर थी। एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही थीं। वायरल वीडियो आईफा अवॉर्ड्स का है, जिसमें ऐश्वर्या ने सास-ससुर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि वे हक्के-बक्के रह गए।
आईफा में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद एक्ट्रेस ने हाथों में ट्रॉफी लेते हुए अपनी विनिंग स्पीच में कहा कि भगवान का शुक्रिया। मुझे सबसे अच्छा परिवार देने के लिये। मेरे पापा यहां हैं, मां-पापा ये मेरे लिये सौभाग्य की बात है कि मैं आपकी बहू हूं। मैं वो सब करने की कोशिश करूंगी, जिससे मेरी कला आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सके। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने पति अभिषेक की बात करते हुए कहा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे पति हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं। धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications