अभिषेक बच्चन नहीं, शादी से पहले ऐश्वर्या राय को पसंद थे ऐसे लड़के, फिर बनी ऐसी बहू कि......
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। लोग इनकी शादी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
दिल की बात बताती हैं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय एक ऐसी महिला हैं जो हमेशा से अपने विचारों को खुलकर लोगों के सामने रखती हैं। वह अपने दिल ही बात बताने में बिल्कुल हिचकिचाती नहीं हैं। ऐश्वर्या राय ने कई बार इंटरव्यू देते हुए अपनी पर्सनल चीजों के बारे में लोगों को बताया है। ऐसे में उनके ये पुराने इंटरव्यू वायरल होते रहते हैं।

ऐश्वर्या राय ने बताया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद है
आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को कई लोग पसंद करते थे लेकिन अभिषेक बच्चन से शादी होने के बाद उन सभी लोगों का दिल टूट गया था। ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं और उनका टाइप क्या है।
ऐश्वर्या राय को 4 टाइप के लड़के पसंद हैं
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि उन्हें 4 टाइप के लड़के पसंद हैं। पहला लड़का बहुत सेंसेटिव होना चाहिए। दूसरा उसे बहुत ईमानदार होना चाहिए। तीसरा वह लोगों की इज्जत करे और चौथा उसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होना चाहिए।
साल 2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
हालांकि बाद में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी और वह बच्चन परिवार की बहू बन गईं। साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी जिसके बाद ऐश्वर्या से प्यार करने वाले कई लड़कों का दिल टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications