ऐश्वर्या राय ने छोड़ दिया बच्चन परिवार? तलाक की बात पर क्यों चुप हैं एक्ट्रेस? इस खास शख्स ने बता दिया सच
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: कुछ महीनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा था। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय अपने ससुराल यानी बच्चन परिवार का घर छोड़कर अपनी मां के साथ रह रही हैं।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह
इसके साथ ही ये अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं। हालांकि इस पूरे विवाद पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने चुप्पी साध रखी थी और किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की थी।

प्रह्लाद कक्कड़ ने बताई ऐश्वर्या राय की सच्चाई
-अब इस कयासबाजी को लेकर ग्लैमर वर्ल्ड के मशहूर ऐड फिल्ममेकर और ऐश्वर्या राय के करीबियों में से एक प्रह्लाद कक्कड़ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको बता दें कि प्रह्लाद कक्कड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को उनके मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं और लंबे समय से उनके साथ एक खास रिश्ता शेयर करते हैं।
-इसके अलावा प्रह्लाद कक्कड़ उसी बिल्डिंग में भी रहते हैं जहां ऐश्वर्या राय की मां रहती हैं। प्रह्लाद कक्कड़ ने खुलासा किया है कि ऐश्वर्या राय अपनी मां के साथ इसलिए रहती हैं क्योंकि लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है।
-प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि मां की देखभाल करने के लिए ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पिछले कुछ समय से उसी फ्लैट में रह रही हैं। वह बीच बीच में अपने ससुराल यानी जलसा भी जाती रहती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या और आराध्या से मिलने के लिए अभिषेक भी फ्लैट में आते रहते हैं।
'ऐश्वर्या राय अपनी मां का ख्याल रख रही हैं'
-प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया- मैं जानता हूं कि इन दिनों ऐश्वर्या राय अपनी मां के साथ कितना समय बिताती हैं। बेटी आराध्या को स्कूल छोड़ने और लेने के बाद ऐश्वर्या अपनी मां से मिलने जरूर जाती हैं। उनकी मां के साथ बिताया गया हर पल उनके लिए बेहद अहम है।
-प्रह्लाद कक्कड़ ने ये भी बताया है कि ऐश्वर्या राय अपने परिवार की बहुत परवाह करती हैं और उनकी ये आदत किसी भी तरह की अफवाह को खारिज करती है।
क्या जया बच्चन-श्वेता बच्चन से ऐश्वर्या राय को है परेशानी?
जब प्रह्लाद कक्कड़ से पूछा गया कि ऐसी अफवाहें थीं कि ऐश्वर्या राय अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन से परेशान होकर तलाक लेने की सोच रही थीं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा- ऐसा कुछ भी सच नहीं है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के फेमस बच्चन परिवार की बहू हैं और अभी भी परिवार के साथ जिम्मेदारी से जुड़ी हुई हैं। तलाक की बातें बकवास हैं।
क्यों तलाक की अफवाह पर चुप हैं अभिषेक-ऐश्वर्या?
-प्रह्लाद कक्कड़ ने आगे कहा- अगर ध्यान दें तो न तो ऐश्वर्या राय और न ही अभिषेक बच्चन ने इन अफवाहों पर कभी कोई प्रतिक्रिया दी है। और ऐसा करना सही भी है। ऐश्वर्या राय ने हमेशा अपने सम्मान को बनाए रखा है। यही वजह है कि कुछ पत्रकार उनसे जलन महसूस करते हैं।
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी और साल 2011 में दोनों प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बनें। तलाक की अफवाह के बावजूद अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ वेकेशन पर जाते नजर आए हैं।
-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया था। वहीं अभिषेक बच्चन ने कुछ दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 में रिलीज हुई फिल्म 'कालीधर लापता' में काम किया था। फिलहाल दोनों बेटी आराध्या की परवरिश में काफी बिजी चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications