'ऐश्वर्या राय सुंदर हैं पर बहन बनाने लायक हैं', फेमस फिल्म मेकर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते पूरी तरह से बिगड़ चुके हैं। इस बात के कई सबूत भी अब तक सामने आ चुके हैं।
फिल्म मेकर ने ऐश्वर्या राय को लेकर किए खुलासे
इसी बीच बॉलीवुड के एक फेमस फिल्म मेकर ने ऐश्वर्या राय को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि मशहूर फिल्म मेकर राहुल रवैल को इंडस्ट्री के न्यू कमर्स के साथ काम करने और उन्हें लॉन्च करने के लिए जाना जाता है।

ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म 'और प्यार हो गया'
राहुल रवैल ने ऐश्वर्या राय और काजोल के साथ उनकी डेब्यू फिल्म में काम किया था। फ्राइडे टॉकीज को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म मेकर ने बताया कि उनका ऐश्वर्या राय की पहली बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' में, साथ में काम करने का कैसा अनुभव रहा था।
राहुल रवैल ने कहा- ऐश्वर्या राय बहुत सुंदर हैं
राहुल रवैल ने साफ कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को इसलिए कास्ट किया था क्योंकि वह बहुत खूबसूरत हैं और उनके पास मिस वर्ल्ड का टाइटल भी था। 73 साल के फिल्म मेकर ने ऐश्वर्या राय से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी लोगों के साथ शेयर किया।
भारतीय फैन ने ऐश्वर्या को लेकर कही ऐसी बात
राहुल रवैल ने बताया कि जब ऐश्वर्या राय की फिल्म 'और प्यार हो गया' रिलीज हुई थी तब मैं लंदन में किसी दूसरी मूवी की शूटिंग में बिजी था। उस समय लंदन में एक फैन मुझसे मिला था। वह एक भारतीय लड़का था। उसने मुझे कहा कि उसने फिल्म और प्यार हो गया देखी थी। इस पर फिल्म मेकर ने उससे मूछा था कि मूवी कैसी लगी।
पुरुष फैन ने ऐश्वर्या राय पर किए ऐसा कमेंट
इस पर फैन ने राहुल से कहा था- फिल्म की हीरोइन ऐश्वर्या राय बहुत की अच्छी और सुंदर हैं लेकिन वह एक ऐसी लड़की हैं जिसे मैं अपनी बहन बनाना ही पसंद करूंगा। राहुल ने कहा- मैं उस फैन की बात सुनकर हैरान हो गया था।
ऐश्वर्या राय और बॉबी देओल की फिल्म
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications