अभिषेक, सलमान, विवेक नहीं इस एक्टर के प्यार में डूबी थीं ऐश्वर्या राय, फिर ऐसे हुआ लव स्टोरी का अंत
Aishwarya Rai and Akshaye Khanna: फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया दोनों पर छाई हुई है लेकिन रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सितारों के बीच जिस एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है अक्षय खन्ना।
भीड़ में अलग दिखने वाले स्टार हैं अक्षय खन्ना
रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने जिस संजीदगी और ठहराव के साथ परफॉर्म किया है, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भीड़ में अलग दिखने वाले कलाकार हैं।

अक्षय खन्ना के खतरनाक अंदाज के दीवाने हुए लोग
फिल्म 'धुरंधर' जितनी चर्चा में है, उससे कहीं ज्यादा लोग अक्षय खन्ना को लेकर बातें कर रहे हैं। फैंस उनके किरदार की गहराई, उनकी स्माइल और शांत लेकिन खतरनाक अंदाज के दीवाने हो चुके हैं। कई लोग तो ये तक भूल चुके हैं कि फिल्म में उनका किरदार पाकिस्तानी है। अक्षय खन्नान की परफॉर्मेंस ने हर तरह की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया है।
अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय की जोड़ी
आपको बता दें कि अक्षय खन्ना ने अपने करियर के शुरुआती सालों में कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया था जिनमें ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं। 90 के दशक में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था और उसी दौर में उनके रिश्ते को लेकर भी बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं तेज थीं।
'बॉलीवुड की सबसे सेक्सी महिला हैं ऐश्वर्या राय'
-अक्षय खन्ना कभी भी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ करने से नहीं हिचके थे। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' के एक पुराने एपिसोड में जब अक्षय खन्ना से पूछा गया था कि बॉलीवुड की सबसे सेक्सी महिला कौन हैं तो उन्होंने बिना सोचे जवाब दिया था- ऐश्वर्या राय।
-इसी शो में बातचीत के दौरान अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय को लेकर बेहद दिलचस्प बयान दिया था। उन्होंने कहा था- जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मेरी नजरें उनसे हटती ही नहीं हैं। ये मर्दों के लिए थोड़ी शर्मिंदगी की बात हो सकती है लेकिन शायद उन्हें अब इसकी आदत हो गई होगी।
'मैं ऐश्वर्या राय को घूरता रहता था'
-अक्षय खन्ना ने आगे ये भी कहा कि आमतौर पर उन्हें किसी को घूरने की आदत नहीं है लेकिन ऐश्वर्या को देखकर कोई भी खुद को रोक नहीं पाता। बताया जाता है कि 90 के दशक के आखिर में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर खूब अटकलें लगाई गई थीं।
-अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री इतनी दमदार थी कि फैंस उन्हें रियल लाइफ कपल मानने लगे थे। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय भी अक्षय खन्ना से प्यार करने लगी थीं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उनके बीच एक खास रिश्ता करीब एक साल तक चला था।
सलमान खान की एंट्री और लव स्टोरी का अंत
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय का कथित रिश्ता तब खत्म हो गया जब एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) साइन की थी।
-फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान के करीब आने की खबरों ने जोर पकड़ लिया और अक्षय खन्ना के साथ एक्ट्रेस की कहानी वहीं थम गई।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की क्यों नहीं हुई शादी?
-इसी दौर में अक्षय खन्ना का नाम करिश्मा कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। खबर थी कि करिश्मा कपूर के पिता एक्टर रणधीर कपूर चाहते थे कि उनकी बड़ी बेटी अक्षय खन्ना की दुल्हनिया बनें। ऐसे में दोनों की सगाई को लेकर चर्चे भी शुरू हो गए थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणधीर कपूर अपनी बड़ी बेटी करिश्मा पूर का रिश्ता लेकर अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना के सामने भी रखा था। हालांकि ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।
-बताया जाता है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर इस शादी के खिलाफ थीं। वह नहीं चाहती थीं कि करिश्मा अपने करियर के पीक पर शादी करके फिल्मों से दूर हो जाएं। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये तक कहा गया था कि अगर बबीता कपूर ने आपत्ति न जताई होती तो अक्षय और करिश्मा शादी के बंधन में बंध चुके होते।












Click it and Unblock the Notifications