'ऐश्वर्या राय को मुझसे...',ऐश्वर्या, सलमान और रानी मुखर्जी के बीच आखिर हुआ क्या था? जानकर फैंस को लगेगा झटका
Rani Mukerji and Aishwarya Rai: रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय एक ही पीढ़ी की दो शानदार एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया और काफी लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन पर राज भी किया। हालांकि रानी और ऐश्वर्या एक ही वक्त की एक्ट्रेस हैं तो दोनों ने अपने ऊपर किसी भी तरह का दबाव कभी बनने नहीं दिया। हालांकि दोनों एक्ट्रेस को लेकर ऐसी बातें थीं कि इनके बीच हमेशा कोल्ड वॉर चलती रहती थी। रानी ने एक बार ये भी कहा था कि ऐश्वर्या को उनसे परेशानी थी।
ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की कभी बनी नहीं और कहीं ना कहीं इसकी वजह ऐश्वर्या राय के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान को मानते हैं। ऐसी खबरें हैं कि ऐश्वर्या राय के तब के ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान ने एक फिल्म के सेट पर बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया था।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक शाहरुख खान भी थे, जिन्होंने ऐश्वर्या को इस फिल्म से निकालने का फैसला लिया गया। इसकी वजह कहीं ना कहीं सलमान खान थे। ऐश्वर्या इस बात से काफी परेशान थीं और इसके बाद उन्हे पता चला कि इस फिल्म में उनकी जगह रानी मुखर्जी को दे दी गई।
ऐश्वर्या को पता चला कि उनके सबसे अच्छे दोस्तों ने ही उन्हें धोखा दे दिया। इसके बाद से ऐसी खबरें आईं कि रानी और ऐश्वर्या के बीच जमकर कोल्ड वॉर चली।
रानी मुखर्जी ने कोल्ड वॉर पर तोड़ी चुप्पी
जब रानी मुखर्जी करण जौहर के शो, कॉफी विद करण में करीना कपूर के साथ आईं, तो उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपने कोल्ड वॉर के बारे में खुलकर बात की। ऐसा हुआ कि करण ने रानी से ऐश्वर्या के साथ उनकी लड़ाई के बारे में बात करने के लिए कहा और पूछा कि क्या दोनों के बीच कोल्ड वॉर का रिश्ता है। इसके बाद रानी ने इन अफवाहों को लेकर कहा कि और आप इन वजहों को जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications