ऐश्वर्या राय ने खोली पति अभिषेक बच्चन की पोल, भड़कीं एक्ट्रेस और कहा- पति को बहस करने की आदत है
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने लंबे समय से अपने दमदार व्यक्तित्व और ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है। फिलहाल ये कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग-अलग पहुंचने से उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ये उत्सुकता तब और बढ़ गई जब अभिषेक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया जिसमें तलाक की कठिनाइयों पर चर्चा की गई थी।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद
इसी बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे। फिल्मफेयर से बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने एक ऐसी बात का जिक्र किया है जो अक्सर उनके और अभिषेक के बीच मतभेद का कारण बनती है। हालांकि इंटरव्यू की शुरुआत में वह बहुत कुछ बताने से हिचकिचा रही थीं।
ऐश्वर्या राय ने खोली पति अभिषेक बच्चन की पोल
पहले तो ऐश्वर्या राय ने शर्माते हुए कहा कि अभिषेक और उनकी बहस एक निजी मामला है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- कोई भी ये जानना नहीं चाहेगा। लेकिन जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, उन्होंने उन चुनौतियों के बारे में खुलकर बताया जिनका सामना उन्होंने और उनके पति ने एक कपल के रूप में किया है।
'मेरा और मेरे पति अभिषेक का व्यक्तित्व बहुत मजबूत है'
ऐश्वर्या राय ने बताया- मेरा और मेरे पति अभिषेक का व्यक्तित्व बहुत मजबूत है और हम अभी भी बहस और चर्चा के बीच का अंतर सीख रहे हैं। हमें बहुत मजबूत जीन्स मिले हैं, इसलिए हम स्वाभाविक रूप से मजबूत व्यक्तित्व हैं। बहस और चर्चा के बीच एक महीन रेखा है और हम अभी भी ये पता लगा रहे हैं कि वह रेखा क्या है।
'मेरे और अभिषेक की सोच में काफी फर्क है'
ऐश्वर्या राय ने कहा- मेरे और अभिषेक की सोच में काफी फर्क है। हम कई बातों को लेकर बहस करने लगते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा बहस अभिषेक करते हैं और ये मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका बहस करना मुझे विवाद जैसा लगता है।
साल 2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। उनकी एक प्यारी बेटी आराध्या भी है जिसकी उम्र अभी 12 साल है। आराध्या अपने पिता से ज्यादा अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ रहना पसंद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications