तलाक की अफवाहों के बीच न्यूयॉर्क किससे मिलने पहुंची ऐश्वर्या राय? इस शख्स के साथ वायरल हुई तस्वीर

Aishwarya Rai In New York: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच ससुराल वालों की वजह से काफी अनबन चल रही है। हालांकि कपल ने अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। इस बीच एक्ट्रेस न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। लेकिन अभिषेक और बेटी आराध्या के बिना एक्ट्रेस वेकेशन एंजॉय करती हुई दिखीं।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय की ये वायरल तस्वीर न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट की है। जो लड़की तस्वीर में नजर आ रही है वह उसी रेस्टोरेंट में काम करती है। वह ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन हैं। ऐसे में एक्ट्रेस से मिलने के बाद उन्होंने तुरंत अपने इंस्टाग्राम में फोटोज पोस्ट की। हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन नजर नहीं आए।

सोशल मीडिया पर अब ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आप एक बार फिर फिल्मों में वापसी करें।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके बड़े पर्दे पर वापसी का हमें बेसब्री से इंतजार है।' वहीं कुछ ने एक्ट्रेस के लुक्स की तारीफ कर कहा कि वह बेहद खूबसूरत हैं। फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि ऐश्वर्या राय न्यूयॉर्क वेकेशन मनाने अकेले गई हैं या नहीं।

बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाह काफी समय से चर्चा में हैं। लेकिन हाल ही में जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार और उनकी बहू ऐश्वर्या राय अलग-अलग नजर आए तो फैंस का शक यकीन में बदल गया। बच्चन परिवार या अभिषेक ने एक भी बार ऐश्वर्या के साथ मीडिया के सामने पोज नहीं दिए। इसी के बाद दोनों से बीच अनबन की चर्चा होने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+