पति से अलग हुईं ऐश्वर्या तो.. बच्चन परिवार की बहू के पास इस देश में है आलीशान प्रॉपर्टी, हैरान कर देगी नेटवर्थ
Aishwarya Rai Dubai Property: बच्चन परिवार की बहू और अभिषेक बच्चन की बीवी ऐश्वर्या राय पिछले लंबे समय से पति संग अनबन और तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि ये सब बस कयास ही हैं। समय-समय पर फैंस ने कुथ ऐसा देखा, जिससे अंदाजा लगाया लगाया कि परिवार में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। अब ऐश्वर्या फिर सुर्खियों में हैं, मगर इस बार वजह कुछ और ही है।
दरअसल, बच्चन परिवार की बहू को लेकर खबरें आ रही हैं कि दुबई में उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत जानकर आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे। जी हां! ऐश्वर्या राय के पास इंडिया के बाहर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है। चलिये बात करते हैं इसके बारे में...

इन दिनों एक खबर की खूब चर्चा है वो ये कि ऐश्वर्या राय का दुबई में आलीशान घर है। बताया जा रहा है कि इस घर की कीमत 15 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया है कि ये आलीशान घर दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट में सैंक्चुअरी फॉल्स में स्थित है। हालांकि ये बस रिपोर्ट्स के आधार पर ही कहा गया है। इस पर ऐश्वर्या या फिर बच्चन परिवार की ओर से कोई मुहर नहीं लगी है।
ऐश्वर्या राय काफी रिच एक्ट्रेस हैं, हों भी कैसे ना इंडस्ट्री में उनका करियर काफी सक्सेसफुल जो रहा है। एक्ट्रेस काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो ये 776 करोड़ रुपये है। इसी के साथ अगर बात करें एक्ट्रेस की फीस की, तो वे 12 करोड़ रुपये एक फिल्म के चार्ज करती हैं। ऐश्वर्या की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications