ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या का इस एक्टर पर था क्रश, अंकल कहने से किया था इंकार, एक्ट्रेस ने बताया किस्सा
Aaradhya Bachchan Crush Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि, ऐश्वर्या की रणबीर कपूर से काफी गहरी दोस्ती है। ऐसे में आराध्या बच्चन भी रणबीर के काफी करीब हैं।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है। जिसमें उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर से उनकी काफी समय से दोस्ती है। फिल्म आ अब लौट चलें से दोनों अच्छे दोस्त बने थे। दोनों की ये गहरी दोस्ती आज भी कायम है। लेकिन आराध्या उन्हें अंकल कहने से मना कर देती हैं।

ऐश्वर्या राय ने फिल्म के सेट से जुड़ा किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक बार वह रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रही थीं और उस समय एक्टर ने अभिषेक बच्चन के कपड़े पहने थे। उस वक्त आराध्या बच्चन अचानक सेट पर आईं। उन्होंने रणबीर को अभिषेक समझकर पीछे से गले लगा लिया। लेकिन जैसे ही आराध्या को समझ आया तो वह तुरंत शर्मा गईं।
ऐश्वर्या राय ने बताया कि इस वजह से अभिषेक बच्चन अक्सर रणबीर कपूर को ये कहकर चिढ़ाते हैं कि आराध्या को उन पर क्रश था। जब आराध्या को रणबीर से मिलवाया था तो रणबीर अंकल कहकर उनकी मुलाकात करवाई। लेकिन आराध्या ने उन्हें अंकल कहने से साफ इंकार कर दिया। वह उन्हें 'आरके' कहकर बुलाती हैं।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में स्क्रीन शेयर की थी। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने कई सारे इंटीमेट सीन्स भी दिए थे जिसकी वजह से काफी विवाद भी हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो, बच्चन परिवार ने मेकर्स से सीन हटाने की मांग की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ समय से अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों को अलग-अलग देखा गया था जिसकी वजह से दोनों के तलाक की खबरें आने लगीं। इसके बाद कई बार ऐश्वर्या राय केवल अपनी बेटी आराध्या के साथ ही स्पॉट हुईं। खबरें ये भी हैं कि ऐश्वर्या ने अपना ससुराल जलसा छोड़ दिया है। हालांकि अब तक कपल ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications