'Aishwarya Rai अपने EX-बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थीं', तेज प्रताप यादव का तलाक पर शॉकिंग खुलासा, शो में खोली पोल

Aishwarya Rai and Tej Pratap Yadav: पॉलिटिशियन और कंटेंट क्रिएटर तेज प्रताप यादव, जो इन दिनों रिएलिटी शो राइज एंड फॉल में दिख रहे हैं, ने ऐश्वर्या राय के साथ चल रही अपनी तलाक और सेपरेशन की लड़ाई के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ रेगुलर चैट करती थीं। शो का एक वीडियो क्लिप तेजी से सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव अपनी लंबी कानूनी लड़ाई का बैकग्राउंड शेयर करते हुए दिख रहे हैं।

तेज प्रताप यादव का अपने तलाक पर शॉकिंग खुलासा
वायरल हो रहे वीडियो में तेज प्रताप यादव कहते हैं- हमारा झगड़ा हुआ था। नई-नई शादी थी। हमारा तीन महीने तक झगड़ा हुआ था। हम अलग थे। हमने प्रेशर में शादी की थी। मैं उस समय बिहार का हेल्थ मिनिस्टर था। मेरा घर जाने का मन नहीं करता था। कभी-कभी मैं अपने दोस्त के घर रुक जाता था। कभी-कभी मैं कहीं और चला जाता था। वह मुझे घर से जल्दी निकलने नहीं देती थी।

Aishwarya Rai

'ऐश्वर्या राय अपने एक्स बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी'

-तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय, उन पर चीखती-चिल्लाती थी। तेज प्रताप यादव ने कहा- मैं सुबह 6 या 7 बजे प्रार्थना करता था। उसे ये पसंद नहीं था। उसने मुझे प्रार्थना न करने के लिए कहा। वह सुबह 4 या 5 बजे तक पार्टी करती थी।

-तेज प्रताप यादव ने कहा- मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। मैं विधानसभा गया था। मैं शाम को घर वापस आया। मैं बेडरूम में जा रहा था। ऐश्वर्या एक लड़के से चैट कर रही थी। उसका एक एक्स-बॉयफ्रेंड था। वह उससे चैट कर रही थी। वह उसे हार्ट वाले इमोजी भेज रही थी। वह उसे सब कुछ भेज रही थी। मैंने ये सब दूर से देखा था।

-तेज प्रताप यादव- मेरे बारे में एक अच्छी बात ये थी कि जब भी वह लड़ती थी, मैं उसका वीडियो बना लेता था। ये हमारा सबूत बन गया। मैंने इसे कोर्ट में पेश किया। लड़के हमेशा गलत नहीं होते। लड़कियां भी गलत होती हैं। जब भी लड़ाई होती है, तो मुझे बहुत दुख होता है।

तेज प्रताप यादव की पर्सनल लाइफ

-तेज प्रताप यादव, RJD चीफ लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। वह अपनी उथल-पुथल भरी पर्सनल लाइफ और खराब पारिवारिक रिश्तों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने मई 2018 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी। शादी में जल्द ही बड़ी मुश्किलें आईं और तेज प्रताप ने कुछ ही महीनों में तलाक के लिए अर्जी दे दी। कपल का अलग होना एक फैमिली कॉन्ट्रोवर्सी बन गया जिसकी खूब चर्चा हुई।

-मई 2025 में लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से 6 साल के लिए निकाल दिया और ऐलान किया कि वह उनसे परिवार के सदस्य के तौर पर रिश्ता तोड़ रहे हैं। ये फैसला एक डिलीट हो चुकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया जिसमें तेज प्रताप यादव के किसी दूसरी महिला के साथ 12 साल के रिश्ते का दावा किया गया था। तेज प्रताप यादव ने बाद में आरोप लगाया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+