ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच सब ठीक? एक्ट्रेस ने पोस्ट कर की लोगों की बोलती बंद, फोटो हुई वायरल

Aishwarya Rai Wish Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। लेकिन शुक्रवार को एक पोस्ट से ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

दरअसल, 11 अक्टूबर को ऐश्वर्या राय के ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर देर रात एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर अपने ससुर को जन्मदिन की बधाई दी। जिसमें अमिताभ अपनी पोती आराध्या के साथ दिख रहे हैं।

Aishwarya Rai

फोटो में बिग बी सफेद हूडी में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आराध्या फ्लोरल ड्रेस में अपने दादा को गले लगाए खड़ी हैं। ऐश्वर्या ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक, पा-दादाजी, हमेशा आशीर्वाद बनाए रखें।" अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय ने अपने इस पोस्ट से बच्चन परिवार संग हुए मतभेद पर एक बार फिर विराम लगा दिया है। वहीं फैंस इस पोस्ट को देखकर उत्साहित हो गए और कई ने कमेंट्स में अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार, आपने लंबे समय बाद कुछ पोस्ट किया।' जबकि दूसरे ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि अभिषेक और ऐश कभी न अलग हों, भगवान भला करे।' वहीं एक ने लिखा, 'भगवान करे इनका रिश्ता हमेशा ऐसा ही बना रहे।' हालांकि कुछ फैंस इस पोस्ट को देख कंफ्यूज हो गए।

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अटकलें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से चल रही हैं। जिसमें दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। इसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तलाक वाला पोस्ट लाइक किया था। इसके अलावा, ऐश्वर्या ने IIFA 2024 में आराध्या के साथ भाग लिया, जबकि अभिषेक उनके साथ नहीं दिखे जिसके बाद तलाक की अफवाहों को जोर मिला। हालांकि कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+