Aishwarya Rai ने एक नहीं, 2 नहीं, 3 मर्दों को दिया धोखा? क्यों हुआ प्यार का दर्दनाक अंत? ये है उनकी लव लाइफ
Aishwarya Rai: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ की होती है चर्चा
कभी ऐश्वर्या राय के पुराने अफेयर्स पर लोग चर्चा करते हैं, तो कभी अभिषेक बच्चन के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन जाता है। कई रिपोर्ट्स में तो ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की बात भी सामने आई थी।

ऐश्वर्या राय की शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी नहीं
हालांकि बाद में बच्चन परिवार से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने भी ये साफ कर दिया था कि उनका रिश्ता खत्म नहीं हो रहा है। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी नहीं चल रही है।
ऐश्वर्या राय का 52वां जन्मदिन
आपको बता दें कि आज यानी 1 नवंबर 2025 को ऐश्वर्या राय अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय का किन किन मर्दों के साथ अफेयर था और क्या सच में एक्ट्रेस ने इन लोगों को धोखा दिया था?
ऐश्वर्या राय के अफेयर्स
राजीव मूलचंदानी थे ऐश्वर्या राय का पहला प्यार
-कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में कदम रखने से पहले ऐश्वर्या राय का दिल मॉडल राजीव मूलचंदानी पर आया था। मॉडलिंग के दिनों में दोनों की मुलाकात हुई थी और वहीं से उनका रिश्ता शुरू हुआ था।
-कहा जाता है कि दोनों ने कई फैशन शोज और फोटोशूट साथ किए थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। राजीव मूलचंदानी उस समय इंडस्ट्री के टॉप मॉडल्स में गिने जाते थे और ऐश्वर्या राय भी तेजी से स्टारडम की ओर बढ़ रही थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय को जैसे ही बॉलीवुड से बड़े ऑफर्स मिलने लगे, उन्होंने करियर को प्राथमिकता देते हुए राजीव से दूरी बना ली थी। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने अपने पहले बॉयफ्रेंड को धोखा दे दिया था।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
-फिल्मी गलियारों में ये किसी से छिपा नहीं है कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले सलमान खान को डेट किया था। दोनों की प्रेम कहानी जितनी फिल्मी नजर आती थी, उसका अंत उतना ही दुखद रहा था। ये रिश्ता बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर खत्म हुआ था। यहां तक कि आज भी दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मुलाकात फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। ये रिश्ता कई सालों तक चला और मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। हालांकि, समय के साथ उनके बीच मतभेद बढ़ने लगे थे।
-साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में ये स्वीकार किया था कि उन्होंने सलमान खान से रिश्ता खत्म कर लिया है और आगे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि ये रिश्ता उनके लिए "भावनात्मक रूप से थका देने वाला" हो गया था।
-हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की करने के लिए सलमान खान के साथ रिलेशन बनाए रखा था। कहा गया था कि जैसे ही ऐश्वर्या राय को लगने लगा कि अब वह अकेले ही सबकुछ संभाल सकती हैं तो उन्होंने सलमान खान से खुद को अलग कर लिया। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।
विवेक ओबेरॉय से नजदीकियां
-सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय से जुड़ा था। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सका। कुछ विवादों और गलतफहमियों की वजह से दोनों अलग हो गए थे।
-कहा जाता है कि सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय काफी परेशान रहने लगी थीं, तब विवेक ओबेरॉय ने ही उनका साथ दिया था और उन्हें संभाला भी था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान से अलगाव के चलते इंडस्ट्री के कई लोगों ने ऐश्वर्या राय को इग्नोर करना शुरू कर दिया था। ऐसे में विवेक ओबेरॉय ने खुलकर ऐश्वर्या का साथ दिया था और मीडिया में एक्ट्रेस के सपोर्ट में बयान भी दिया था।
-हालांकि ये रिश्ता भी बहुत लंबा नहीं चला। विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय ने कभी खुलकर ब्रेकअप पर बात नहीं की लेकिन कुछ समय बाद एक्टर ने ये माना था कि उस समय उन्होंने बहुत भावनात्मक निर्णय लिया था, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा।
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि सलमान खान के गुस्से से बचने के लिए ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय के साथ रिश्ता बनाया था। एक्ट्रेस सलमान खान से ब्रेकअप के बाद काफी टूट गई थीं और ऐसे में उन्हें किसी मजबूत सपोर्ट की जरूरत थी।
अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय का नया अध्याय
-साल 2006 में फिल्म 'उमराव जान' और 'गुरु' के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक-दूसरे के करीब आए थे। अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में न्यूयॉर्क में ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था और उसी साल दोनों ने शादी भी कर ली थी।
-शादी के बाद ऐश्वर्या राय ने अपनी फैमिली और फिल्मों के बीच संतुलन बनाकर रखा। उनकी बेटी आराध्या बच्चन के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया था लेकिन 'जज्बा', 'ए दिल है मुश्किल' और 'पोनियिन सेल्वन' जैसी फिल्मों से उन्होंने शानदार वापसी की।












Click it and Unblock the Notifications