आखिर ऐश्वर्या राय ने क्यों ठुकराया था 'रामलीला' का आइटम सॉन्ग? सलमान खान से था ये खास कनेक्शन
संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय को एक आइटम सॉन्ग ऑफर किया। 'रामलीला' के इस आइटम सॉन्ग को एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था क्योंकि ये सलमान खान से जुड़ा हुआ था।
Aishwarya Rai Birthday: आज भी बॉलीवुड के गलियारों में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चे हैं। ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप्स की जब भी चर्चा होती है, तो सलमान खान का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक समय पर लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि फैंस को भी कपल बेहद पसंद था। दोनों को रील लाइफ में हो, या फिर रियल लाइफ में.. फैंस देखने के लिए हमेशा बेकरार रहते थे। लेकिन फिर अचानक दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आई और देखते ही देखते दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। एक वक्त पर एक-दूसरे के प्यार में खोए सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में इतनी कड़वाहट आई कि एक दफा अभिनेत्री ने संजय लीली भंसाली द्वारा ऑफर आइटम सॉन्ग के लिए साफ इंकार कर दिया। इसके पीछे की वजह भी काफी हैरानी भरी है।

परवान चढ़ा था सलमान-ऐश्वर्या का प्यार
सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक वक्त पर प्यार में थे, ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। दोनों का प्यार परवान चढ़ा था, जब दोनों ने एक साथ फिल्में करना शुरू किया। लेकिन जिस कदर प्यार परवान चढ़ा, उसी तरह से ये रिश्ता बुरी तरह से टूटा भी।
Recommended Video

बुरी तरह टूटा था रिलेशनशिप
सलमान खान पर ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करने के आरोप थे। कई बार ये बात खुद ऐश्वर्या राय ने कुबूल भी की थी कि सलमान खान उनके साथ मारपीट करते हैं। बात साल 2002 की है, जब ऐश्वर्या ने सलमान खान पर मारपीट का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या ने ये भी कहा था कि सलमान उनके काफी गंदे तरीके से बातें करते हैं।

ऐश्वर्या ने ठुकराया था आइटम सॉन्ग
आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया और सलमान और ऐश्वर्या दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए। अब बात करते हैं उस वक्त की, जब संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय को एक आइटम सॉन्ग ऑफर किया। रामलीला के इस आइटम सॉन्ग को एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था। और आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे की वजह सलमान खान थे।

सलमान से क्या था कनेक्शन?
दरअसल, गाने के लिरिक्स थे- थप्पड़ से नहीं प्यार से डर लगता है, जो सलमान खान की फिल्म दबंग से लिया गया था। ऐश्वर्या ने भंसाली से इन शब्दों को बदलने की रिक्वेस्ट की लेकिन वे नहीं माने। ऐश्वर्या की सलमान के साथ रिलेशनशिप में काफी मारपीट वाली हिस्ट्री रही है। ऐसे में एक्ट्रेस के लिए ये सिर्फ गाना नहीं, काफी बड़ी बात थी।

समझौता नहीं करना चाहती थीं एक्ट्रेस
अब ऐश्वर्या इतना बड़ा समझौता नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने भंसाली से गाने के शब्द बदलने के लिए कहा। लेकिन भंसाली ने उनकी एक नहीं सुनी। गाने के शब्द बदलने की बजाय उन्होंने अपनी आइटम गर्ल ही बदल दी। प्रियंका चोपड़ा को इस गाने में रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया गया था और गाने के वर्ड्स को भी बदलकर राम चाहे लीला चाहे कर दिया गया।

प्रियंका ने ऐश को किया रिप्लेस
इस तरह संजय लीला भंसाली ने प्रोडक्शन हाउस में प्रियंका की जगह पक्की कर ली और इस तरह फिर उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म मिली। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

ब्रेकअप के बाद लाइफ में आगे बढ़ीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय की बात करें, तो सलमान खान से रिश्ता खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ीं और उन्होंने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की। वहीं सलमान खान एक एलिजिबल बेचलर्स की लिस्ट में शुमार हैं। आज भी सलमान खान के लिए फीमेल फैंस पागल रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications