Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय, फिल्मों के बिना ऐसे करती हैं कमाई

Aishwarya Rai Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज यानी 1 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। एक्ट्रेस भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देकर खूब कमाई की। यही वजह है कि आज उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है।

ऐश्वर्या राय ने केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया में खूब नाम कमाया है। वहीं कमाई के मामले में भी वह कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। ऐश्वर्या भले ही बच्चन परिवार की बहू हैं लेकिन अगर उनके पति अभिषेक बच्चन से तुलना करें तो ऐश्वर्या की कमाई उनसे कई अधिक ज्यादा है।

Aishwarya Rai

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय की कुल नेटवर्थ 800 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा ऐश्वर्या कई ब्रैंड एंडोर्समेंट के साथ काम करती हैं। जिससे वह लगभग 6-7 करोड़ फीस वसूलती हैं।

एक न्‍यूट्रिशन बेस्‍ड कंपनी में उन्‍होंने साल 2001 में करीब 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं बैंगलोर के एक स्‍टार्टअप में भी 1 करोड़ रुपये इनवेस्ट किए थे। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। हालांकि उनके पास कौन सी कारें हैं इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं है।

ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ की तुलना अगर उनके पति अभिषेक बच्चन से करें तो एक्टर की कुल संपत्ति 280 करोड़ रुपए है। उनके पास स्‍काईलार्क टॉवर में 5 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 41.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा अभिषेक के पास दुबई में भी एक आलीशान घर है। जिसकी करोड़ों में कीमत बताई जाती है। एक्टर एक फिल्म के लिए लगभग 10-12 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद इन अफवाहों को और ज्यादा हवा मिली। कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही अलग हो सकते हैं। हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+