'ऐश्वर्या...ये क्या किया तुमने', अंबानी फैमिली के फंक्शन में बच्चन बहू की इस हरकत को देख हैरान रह गए लोग

Aishwarya Rai Bachchan: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में चल रहा है। 3 दिन के इस आयोजन में सितारों का जमघट लगा है। देश-दुनिया की नामी-गिरामी हस्तियां इस फंक्शन में पहुंची हैं।

इसी बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बिटिया, ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, ईशा की शादी में भी बॉलीवुड सितारों से लेकर कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने पहुंची थी।

Aishwarya Rai Bachchan dancing in Ambani family wedding function

2018 में ईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या ने किया था जमकर डांस
शादी के फंक्शन के दौरान सभी ने जमकर डांस भी किया था। उन्हीं फंक्शन में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल है। इस वीडियो में बच्चन खानदान की बहू, ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक डांस का भरपूर मजा लेते दिख रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि पति-पत्नी डांस कर रहे हैं इसमें ऐसी क्या बात हो गई कि 6 साल पुरानी वीडियो वापस चर्चाओं में आ गई? वीडियो के लाइम लाइट में आने का कारण है ऐश्वर्या के डांस मूव्स।

ऐश्वर्या 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्लां गूड़ियां' पर ठुमके लगा रही हैं। पति अभिषेक उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। पास में ही रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या के डांस मूव्स लोगों को नहीं भा रहे
इन सभी में नटिजन्स का ध्यान कहीं अटका तो वो था ऐश्वर्या और अभिषेक के डांस मूव्स पर। कई सोशल मीडिया यूजर्स को ऐश्वर्या का डांस मूव पसंद नहीं आया तो कई ने उनके स्टेप्स को 'अश्लील' करार दिया। कई ने तो उन्हें 'शर्म करने' की नसीहत दे डाली। वहीं, उन ट्रोलर्स के बीच कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या का बीच बचाव भी किया।

एक यूजर ने लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री वालों की यही हरकतें हैं", दूसरे ने ऐश्वर्या के डांस मूव पर निशाना साधते हुए लिखा, "भद्दा डांस मूव" तो एक और यूजर ने ऐश्वर्या को ही "चीप और अर्रोगंट" बता दिया। एक यूजर ने ये सब को पैसे का खेल बताते हुए लिखा कि अंबानी ने बहुत पैसे दिए हैं इन लोगों को।

सोशल मीडिया यूजर्स को ऐश्वर्या का डांस नहीं भा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें ऐश्वर्या से ऐसी (ऐसे अश्लील डांस मूव्स की) बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या का पक्ष लेते हुए लिखा, "अपने पति के साथ ही तो डांस कर रही है, क्या बुराई है?"

Comments Ambani Function

जामनगर में चल रहा है अंनत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन
आपको बता दें, जामनगर में अंबानी खानदान के छोटे चिराग, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स चल रहे हैं। 1 मार्च को शुरू हुए इस फंक्शन का आज आखिरी दिन है। इस में शामिल होने के लिए देश और विदेश की बड़ी हस्तियां पहुंची हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+