Aishwarya Rai के कातिलाना लुक पर फिदा हुए फैंस, एक गलती के लिए डिजाइनर की लगा दी क्लास
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल का जलवा बिखेरा है। कान्स 2026 के समापन समारोह (Closing Ceremony) में ऐश्वर्या राय चीनी डिजाइनर चेनी चान (Cheney Chan) द्वारा डिजाइन किए गए ऑल-व्हाइट स्ट्रक्चर्ड सूट में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आईं।
सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें आते ही फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उनकी उम्र को लेकर भी इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है। आइए जानतें हैं ऐश्वर्या के इस शानदार लुक की क्या खासियतें रहीं...

चेनी चान का कस्टमाइज्ड ऑल-व्हाइट लुक
डिजाइनर चेनी चान ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या व्हाइट ब्लाउज और व्हाइट ट्राउजर्स पहने नजर आ रही हैं, जिसके किनारों पर बेहद खूबसूरत और बारीक लेस की डिटेलिंग की गई थी।

इस पूरे आउटफिट के साथ उन्होंने एक भारी-भरकम 'व्हाइट फेदर बोआ' (White Feather Boa) कैरी किया था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा रॉयल बना रहा था। साल 2003 से लोरियल पेरिस (L'Oréal Paris) की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में कान्स का हिस्सा बन रहीं ऐश्वर्या ने इस इवेंट के लिए अपने बालों को हल्के वेव्स में खुला रखा था और पिंक-टोन मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया।

आउटफिट के पीछे की खास प्रेरणा
डिजाइनर चेनी चान ने ऐश्वर्या के इस कस्टमाइज्ड लुक की प्रेरणा को समझाते हुए कैप्शन में लिखा कि यह डिजाइन पारंपरिक कला और आधुनिक फॉर्मल टेलरिंग का एक बेहतरीन मेल है।
उन्होंने बताया कि, 'यह लुक वास्तविकता और कल्पना के बीच के बैलेंस को दिखाता है। इसमें शामिल मूर्तिकला 'कैट-इयर शॉल' (Cat-ear Shawl) रहस्य और आधुनिकता का अहसास कराती है। चेनी चान के सिग्नेचर 'फेंग या क्यू' (Feng Ya Qi) सिल्हूट से प्रेरित होकर, इसमें पूर्वी सभ्यता के ग्रेस को आधुनिक कॉउचर कंस्ट्रक्शन के जरिए पेश किया गया है। यह डिजाइन समकालीन नारीत्व का प्रतीक है-जो शक्तिशाली भी है और कोमल भी।'

कान्स 2026 में यह ऐश्वर्या का इकलौता कमाल का लुक नहीं था। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने भारतीय डिजाइनर अमित अग्रवाल के 'ल्युमिनाइरा' (Luminara) नामक एक स्करप्चरल ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री की थी, जो गतिमान रोशनी (Light in Motion) की थीम पर आधारित था।
इसके बाद, उसी शाम उन्होंने 'लाइट्स ऑन विमेंस वर्थ' (Lights On Women's Worth) इवेंट के लिए सोफी कॉउचर का डिजाइन किया हुआ फ्लोरल डिटेलिंग और शीयर केप वाला खूबसूरत पिंक गाउन पहना था। इस दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन भी साटन रेड गाउन में उनके साथ तस्वीरों के लिए पोज देती नजर आईं।
सोशल मीडिया रिएक्शन (Social Media Reaction)
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस नए अवतार ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस उनके इस लुक को अब तक का सबसे बेस्ट कान्स लुक बता रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि आखिरकार ऐश्वर्या को एक ऐसा स्टाइलिस्ट मिल गया है, जिसने उनकी असली खूबसूरती के साथ पूरा न्याय किया है।
जहां एक तरफ फैंस उन्हें 'कान्स की क्वीन', 'बॉस लेडी' और 'गॉडेस' (देवी) बताकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने तस्वीरों में किए गए भारी फिल्टर और फेस एडिटिंग (Yassify) पर नाराजगी भी जताई है।
यूजर्स का साफ कहना है कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को किसी भी तरह के फिल्टर या एडिटिंग की जरूरत नहीं है, वह बिना किसी बदलाव के भी उतनी ही लाजवाब दिखती हैं। कुल मिलाकर, फैंस उनके इस सिंपल हेयरस्टाइल, सॉफ्ट मेकअप और परफेक्ट आउटफिट के मुरीद हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications