तलाक की खबरों के बीच पार्टी में मिले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, वीडियो वायरल

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Reunion: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और इंटरनेट अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरों से भरा हुआ है। कई रिपोर्ट्स में तो ये तक बताया गया कि कपल अलग हो गया है। इस कपल को लेकर काफी दिनों से कयासबाजी चल रही थी। कहा ये भी गया कि पिता अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के जन्मदिन पार्टी से भी नदारद रहे।

हालांकि ये सच नहीं है। हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का 13वां जन्मदिन था। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या का अच्छे से बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह अपनी लाडली के लिए टेबल में रखे बर्थडे केक रख रही हैं। इस खास मौके पर आराध्या के दोस्त साथ में खड़े थे। वहीं अभिषेक बच्चन अपनी आराध्या के पीछे ही खड़े हुए दिखे थे।

Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan meet amid divorce rumors video viral

इवेंट कंपनी ने शेयर किया वीडियो
अब इसी पार्टी का एक और वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो इवेंट ऑर्गनाइजिंग कंपनी ने शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक कहते हैं, जतिन (इवेंट ऑर्गनाइजर) हमेशा की तरह आपने काम किया। 13 साल हो गए हैं और आप ही आराध्या के जन्मदिन की पार्टी ऑर्गनाइज करते हो। साथ ही अभिषेक उन्हें धन्यवाद भी देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो ऐश्वर्या के साथ भी है। जिसमें वो भी इवेंट कंपनी को धन्यवाद देती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। वहीं कुछ का कहना है कि जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन की वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। हालांकि इन तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक और ऐश्वर्या ने चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+