भाभी ऐश्वर्या राय से नफरत करती हैं श्वेता बच्चन? वो घटनाएं, जिन्होंने फैंस को शक को यकीन में बदला

Aishwarya Rai and Shweta Bachchan: ऐश्वर्या राय हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और बेटी आराध्या बच्चन को लेकर सुर्खियों में रही हैं। जहां कई लोग आराध्या की अपब्रिंगिंग की तारीफ करते हैं वहीं ऐश्वर्या-अभिषेक के सेपरेशन की खबरों ने फैंस को परेशान भी करके रख दिया है। अकसर ऐश्वर्या राय की ससुराल वालों से अनबन को लेकर वे सुर्खियों में रहते हैं।

ऐश्वर्या के ससुराल वालों, खासकर श्वेता नंदा के साथ उनके संबंधों पर फैंस अकसर सवाल उठाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। श्वेता को कई बार ऐश्वर्या को नजरअंदाज करने के लिए ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के शुरुआती सालों से ही दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी है।

Aishwarya Rai

ऐसे में आज हम आपको उन चार घटनाओं के बारे में बताएंगे, जब साफतौर पर ये बात दिखी कि श्वेता बच्चन अपनी भाभी ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं करती हैं।

पेरिस फैशन वीक में, श्वेता अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के डेब्यू को सपोर्ट करने के लिए जया बच्चन के साथ शामिल हुईं। ऐश्वर्या के भी उसी ब्रांड के लिए वॉक करने के बावजूद, श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी भाभी का कोई जिक्र नहीं किया। इसके चलते फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और सवाल किया कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं।

करण के शो में मिला सबूत
'कॉफी विद करण' जैसे शो में श्वेता के आने से अटकलों को और हवा मिली है। जब अभिषेक और ऐश्वर्या में से किसी एक को बेहतर स्टार चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने अपने भाई का नाम लिया। एक अन्य घटना में, जब अभिषेक ने अपनी मां का जिक्र किया कि वे किसी ऐसे इंसान से सबसे ज्यादा डरते हैं, तो श्वेता ने मज़ाक में कहा कि ये उनकी पत्नी होनी चाहिए।

इंटरव्यू में श्वेता ने ऐश्वर्या के कॉल और संदेशों का देरी से जवाब देने पर नाराज़गी जताई है, लेकिन साथ ही उनकी तारीफ़ भी की है। हालांकि, वह आम तौर पर अपनी भाभी के बारे में खुलेतौर पर बातचीत करने से बचती हैं। ये चुप्पी उनके बीच तनाव की धारणा को बढ़ाती है।

ऑनलाइन एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें बच्चन परिवार एक प्रोग्राम में शामिल है, जहां फोटोग्राफरों ने ऐश्वर्या की अकेले की फोटोज लेने की रिक्वेस्ट की। श्वेता नाखुश दिखीं और उन्होंने वहां से जाने की कोशिश किया, जिसका फैंस ने नेगेटिव मतलब निकाला।

इन अटकलों और वायरल मूमेंट्स के बावजूद, दोनों महिलाओं ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को भीखुलेतौर पर बताने से हमेशा बचने की ही कोशिश की है। हालांकि फैंस समय-समय पर तमाम कयास लगाते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+